Hazaribagh: हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के रैंबो करमा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां जहरीले सांप के काटने से 12 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान ऋषि कुमार रविदास के रुप में हुई है। हालांकि जिंदा होने की आस में परिजनों ने बच्चे को गोबर की लेप और गोमूत्र लगाकर बच्चे की इलाज करनी चाही पर बच्चे की मौत हो गई।
विषैले करैत सांप ने मासूम को काट लिया
मिली जानकारी के मुताबिक ऋषि कुमार रविदास की विषैले करैत सांप ने काट दिया जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे तुरंत बरही अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
Read More- रांची के कडरु से तीन बच्चे रहस्यमयी तरीके से लापता, प्रशासन पर बड़ा सवाल
अस्पताल से लौटते समय कुछ लोगों ने परिजनों को एक तांत्रिक के बारे में बताया, जो कथित तौर पर तंत्र-मंत्र से सांप के जहर का इलाज करने का दावा करता था। इसके बाद परिजनों ने उस व्यक्ति को गांव बुलाया।
Read More- कोडरमा में देर रात बड़ा हादसा, आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक
12 घंटे तक गोबर के लेप में बच्चे को रखा
उसने बच्चे के शरीर पर गोबर और गोमूत्र का लेप लगाकर दावा किया कि 12 घंटे के भीतर बच्चा जीवित हो जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और कथित चमत्कार का इंतजार करते रहे।
Read More- Breaking News: ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रोहित उरांव-जाने वजह
करीब 12 घंटे बाद भी जब कोई बदलाव नहीं हुआ तो तांत्रिक ने कहा कि जहर ज्यादा फैल चुका था और वह वहां से चला गया। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









