Breaking News: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में ED की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। संभावना जताई जा रही है कि अब ईडी उन्हें दूसरा समन जारी कर सकता है।
बताते चलें कि ईडी ने कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव तथा उनके बेटे रोहित उरांव को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। एजेंसी ने दोनों को जरूरी दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण कागजात के साथ रांची स्थित जोनल कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था।
Breaking News: ईडी ने कल जारी किया था समन
मिली जानकारी के अनुसार रोहित उरांव सोमवार को ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी को पहले ही सूचित कर दिया है कि वह निर्धारित तारीख पर पूछताछ में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके बाद अब संभावना जताई जा रही है कि ईडी उन्हें नई तारीख के साथ दोबारा समन जारी कर सकती है।
Read More- रांची के कडरु से तीन बच्चे रहस्यमयी तरीके से लापता, प्रशासन पर बड़ा सवाल
यह मामला झारखंड की नई आबकारी नीति और कथित शराब घोटाले की जांच से जुड़ा है। ईडी इस केस में वित्तीय लेनदेन, दस्तावेजों और कथित मनी ट्रेल की जांच कर रही है। ऐसे में रोहित उरांव की पूछताछ को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि ईडी अगली तारीख कब तय करती है और जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है।
Read More- कोडरमा में देर रात बड़ा हादसा, आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









