शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

नेताजी इंडोर स्टेडियम से ममता बनर्जी का आश्वासन- किसी की नौकरी नहीं जाएगी

अप्रैल 7, 2025
in राजनीति Politics
A A
Share on FacebookShare on Twitter

–सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी शिक्षकों ने कहा, स्कूल जाते रहेंगे

कोलकाता। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नौकरी गंवाने वाले पश्चिम बंगाल के हजारों शिक्षा कर्मियों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नौकरी नहीं खोने का आश्वासन दिया। सोमवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में शिक्षा कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट से पहले इस मुद्दे पर स्पष्टता मांगेगी। यदि वहां से भी नकारात्मक निर्णय आता है तो योग्य कर्मियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि यदि सभी शिक्षकों और कर्मियों को हटा दिया गया तो स्कूलों का संचालन कैसे होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून का पालन करते हुए योग्य कर्मियों की नौकरी सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। ममता बनर्जी ने कर्मियों से अनुरोध किया कि जब तक उन्हें बर्खास्तगी का आधिकारिक नोटिस नहीं मिलता, वे स्कूलों में जाकर स्वैच्छिक सेवा देते रहें। क्या आप लोगों को बर्खास्तगी का नोटिस मिला है? यदि नहीं, तो पढ़ाना जारी रखिए। स्वेच्छा से शिक्षा सेवा दीजिए।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी स्पष्ट किया कि पहले योग्य कर्मियों का मामला सुलझाया जाएगा। अयोग्य घोषित हुए लोगों के विषय में जांच के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।जब तक सब कुछ स्पष्ट नहीं होता, तब तक घबराने की जरूरत नहीं है। यदि आवश्यकता पड़ी तो दो महीने के भीतर योग्य कर्मियों के लिए वैकल्पिक योजना तैयार कर दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार मानवता के आधार पर योग्य कर्मियों के हित में हर जरूरी कदम उठाएगी। योग्य किसी भी हालत में बेरोजगार नहीं होंगे। किसी को भी शिक्षा व्यवस्था बिगाड़ने का अधिकार नहीं है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में राज्य में अवैध नियुक्तियों के चलते 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षा कर्मियों को हटाने का आदेश दिया है। नियम के अनुसार, राज्य सरकार को इस आदेश का तत्काल पालन करना चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद शिक्षकों ने तय किया है कि वे स्कूलों में जाते रहेंगे।हालांकि, मुख्यमंत्री ममता के आश्वासन के बावजूद शिक्षकों के बीच कुछ सवाल अब भी कायम हैं। मुख्य चिंता यह है कि स्कूल जाने पर क्या उन्हें नियमित वेतन मिलेगा या उन्हें बिना वेतन सेवा करनी पड़ेगी। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह अस्थायी व्यवस्था कितने दिन तक चलेगी और स्थायी समाधान कब मिलेगा। कुछ शिक्षक यह भी सोच रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा योग्य और अयोग्य कर्मियों की सूची राज्य सरकार को कैसे और कब सौंपी जाएगी।

Related Posts

सारंडा से नोआमुंडी तक बंद खदानों पर गरजे बाबूलाल मरांडी, रोजगार को लेकर उठाए सवाल
राजनीति Politics

सारंडा से नोआमुंडी तक बंद खदानों पर गरजे बाबूलाल मरांडी, रोजगार को लेकर उठाए सवाल

जुलाई 16, 2026
3700 करोड़ खर्च हुए फिर भी विकास गायब, चाईबासा DMFT फंड पर बरसे बाबूलाल मरांडी
राजनीति Politics

3700 करोड़ खर्च हुए फिर भी विकास गायब, चाईबासा DMFT फंड पर बरसे बाबूलाल मरांडी

जुलाई 14, 2026
भारत मंडपम में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव का बड़ा ऐलान
राजनीति Politics

भारत मंडपम में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव का बड़ा ऐलान

जुलाई 14, 2026
Next Post

ओला इलेक्ट्रिक की फरवरी की सेल्स में जल्द लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स भी शामिल

घरेलू रसोई गैस 50 रुपये हुई महंगी, नई कीमतें आज आधी रात से लागू होंगी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: मिसिर बेसरा का खास 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार

Breaking News: मिसिर बेसरा का खास 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार

जुलाई 17, 2026

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

Ranchi Jagannathpur Mela 2026: खेती के औजार से लेकर झारखंडी संस्कृति तक… जानिए इस बार मेले में क्या है खास?

“सिर्फ शादी का प्रस्ताव देना और हाथ पकड़ना छेड़खानी नहीं”- Jharkhand High Court का बड़ा फैसला

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra