Ranchi: पश्चिमी सिंहभूम के Manoharpur Railway स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड ने 18189/18190 टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मनोहरपुर स्टेशन पर ठहराव को प्रयोगात्मक आधार पर मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन का ठहराव जल्द सुविधाजनक तिथि से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह मांग लंबे समय से मनोहरपुर और आसपास के इलाकों के यात्रियों की ओर से उठाई जा रही थी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस मामले को रेल मंत्रालय के समक्ष उठाया था।
अप्रैल 2025 में रेल मंत्री को लिखा था पत्र
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने 3 अप्रैल 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मनोहरपुर स्टेशन पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी।
पत्र में Manoharpur Railway स्टेशन के महत्व का उल्लेख करते हुए बताया गया था कि यह स्टेशन राउरकेला, रांची और झारखंड-बंगाल के प्रमुख रेल मार्गों से जुड़ा है। इसके अलावा जामदा, किरीबुरू, गुवा और बड़बिल जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों के लिए भी मनोहरपुर स्टेशन महत्वपूर्ण है।
रेलवे ने कराया Operational Feasibility Check
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रेल मंत्रालय ने इस मांग पर कार्रवाई करते हुए 1 जुलाई 2025 को संबंधित अधिकारियों को Operational Feasibility Check करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मामले की प्रक्रिया आगे बढ़ी और 27 अगस्त 2026 को रेलवे बोर्ड ने मनोहरपुर स्टेशन पर टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को प्रयोगात्मक आधार पर मंजूरी दी।
यात्रियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र को भी फायदा
टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मनोहरपुर में रुकने से पश्चिमी सिंहभूम के यात्रियों को लंबी दूरी की रेल यात्रा के लिए अतिरिक्त स्टेशनों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। खासकर विद्यार्थी, श्रमिक, कारोबारी और दूसरे कामों से यात्रा करने वाले लोगों को इसका लाभ मिल सकता है।
Manoharpur के आसपास कई महत्वपूर्ण औद्योगिक और खनन क्षेत्र हैं। ऐसे में बेहतर रेल कनेक्टिविटी से स्थानीय स्तर पर व्यापार और आवाजाही को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने जताया रेल मंत्रालय का आभार
रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मनोहरपुर और आसपास के लोगों की यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे यात्रियों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए रेल मंत्रालय के समक्ष लगातार उठाया गया।
उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड की स्वीकृति क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण है। उनके मुताबिक, इस ठहराव से पश्चिमी सिंहभूम के लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और मनोहरपुर क्षेत्र की आर्थिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिल सकती है।
क्षेत्रवासियों ने किया फैसले का स्वागत
Manoharpur और पश्चिमी सिंहभूम के क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड के फैसले का स्वागत किया है। स्थानीय लोगों ने इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के प्रयासों के प्रति आभार जताया है।
अब यात्रियों की नजर रेलवे की ओर से टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के मनोहरपुर स्टेशन पर ठहराव की वास्तविक शुरुआत की तारीख और समय-सारिणी जारी किए जाने पर है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








