यह खबर सुनेंऑडियो
धनबाद: झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देश पर शुक्रवार को धनबाद महानगर समिति सहित झरिया, सिंदरी, कतरास एवं चिरकुंडा नगर समिति का गठन किया गया। उक्त जानकारी पार्टी के महासचिव बिनोद कुमार पाण्डे ने दी। उन्होंने सूचना जारी कर बताया कि धनबाद महानगर समिति के अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान, उपाध्यक्ष बंटी सिंह, नईम अंसारी, वकिल दास तथा सचिव रामू मंडल मनोनित किए गए है।
वही झरिया नगर के अध्यक्ष मो फरीद मल्लिक, सिंदरी नगर के अध्यक्ष परशुराम सिंह, कतरास नगर अध्यक्ष सुमित कुमार महतो तथा चिरकुण्डा नगर अध्यक्ष विश्वनाथ मुखर्जी मनोनित किए गए है।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
न्यूज डेस्क, खबर मन्त्र। झारखंड की प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ब्रेकिंग खबरों का केंद्रीय डेस्क संपादन।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive





