Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्षों और कार्यकारिणी की बैठक आज कांग्रेस भवन स्थित लंबोदर पाठक सभागार में संपन्न हुई। बैठक में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी राहुल राज, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान प्रमुख रूप से शामिल थे।
संगठन मजबूत करने के लिए कई बिंदुओं पर की गई चर्चा
बैठक का संचालन कमिटी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजू राम ने की बैठक के दौरान अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी राहुल राज ने कहा कि राज्य में कांग्रेस को मजबूत बनाने हेतु अनुसूचित जाति विभाग संगठन को सशक्त बनाने के बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। साथ ही तय किया गया कि राज्य में अनुसूचित वर्ग को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए विभाग सुनियोजित तरीके से अपनी बातें और मांगे सरकार के समक्ष रखने का काम करेगी।
कांग्रेस के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य
बैठक के दौरान अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने कहा गया कि राज्य में अनुसूचित जाति वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुस्तादी से काम करेगा। इस मुहिम में एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा जो भी निर्देश प्राप्त होगा उसे पूरी ईमानदारी निर्वह्न करने का काम करेंगे।
बैठक प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के सभी जिलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने अपना अपना मंतव्य प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजू दास, पिंटू कुमार तुरी, भुनेश्वर राम, मुकेश कुमार पासवान, सुदेश राम, दशरथ पासवान, सोनू नायक, मनोज कुमार पासवान, प्रशांत किशोर अमल दास शंभू रविदास, संजय पासवान, सुनिता मुखी, उषा पासवान, अरविंद राम, सुरज मुखी, प्रेम कुमार दत्ता, आदि सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








