बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

देवघर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को देवघर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के वार्ड, ओपीडी, दवा भंडार और जांच इकाइयों का जायजा लिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

दिसम्बर 27, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Health Minister Dr. Irfan Ansari expressed satisfaction over the arrangements during a surprise inspection of Deoghar Sadar Hospital.

Health Minister Dr. Irfan Ansari expressed satisfaction over the arrangements during a surprise inspection of Deoghar Sadar Hospital.

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को देवघर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के वार्ड, ओपीडी, दवा भंडार और जांच इकाइयों का जायजा लिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सहित सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद पाए गए।

निरीक्षण के बाद मंत्री अस्पताल की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि पिछले 11 महीनों में स्वास्थ्य विभाग में किए गए सुधारों का असर अब दिखने लगा है। डॉ. अंसारी ने कहा कि वे दिन-रात स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी कर रहे हैं और झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाना उनका लक्ष्य है।

मंत्री ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं हैं और मरीज परेशान हैं। इस पर वे खुद अस्पताल पहुंचे, लेकिन मौके पर स्थिति सामान्य पाई गई। डॉक्टर मौजूद थे और इलाज सुचारू रूप से चल रहा था। शिकायत करने वाले व्यक्ति से संपर्क नहीं हो सका। इस पर मंत्री ने अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी और कहा कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषय पर गलत सूचना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डॉ. इरफान अंसारी ने यह भी घोषणा की कि देवघर को जल्द ही मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इसका शिलान्यास किया जाएगा। इससे संथाल परगना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देवघर में क्रिटिकल केयर अस्पताल जल्द शुरू होगा, 108 एंबुलेंस सेवा को और मजबूत किया जा रहा है और सदर अस्पताल को हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। अस्पताल में लगी सीआर मशीन का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

अंत में मंत्री ने कहा कि वे केवल घोषणाओं में नहीं, बल्कि काम करके बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं और देवघर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड का अग्रणी जिला बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

 

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर के बाहर सुबह-सुबह आगजनी, अज्ञात लोगों ने फूंकी दो मोटरसाइकिलें

Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर के बाहर सुबह-सुबह आगजनी, अज्ञात लोगों ने फूंकी दो मोटरसाइकिलें

राष्ट्रपति Droupadi Murmu के दौरे की तैयारियां तेज, इस दिन पहुंचेगी रांची

Ranchi Breaking: राष्ट्रपति Droupadi Murmu आज तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra