रविवार, जुलाई 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Ranchi Breaking: राष्ट्रपति Droupadi Murmu आज तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगी

दिसम्बर 28, 2025
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News
A A
राष्ट्रपति Droupadi Murmu के दौरे की तैयारियां तेज, इस दिन पहुंचेगी रांची
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: राष्ट्रपति Droupadi Murmu आज रविवार को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगी। वह गोवा से सेना के विशेष विमान से शाम करीब छह बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आएंगी। एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका स्वागत करेंगे। रांची एयरपोर्ट पर ही राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वह सीधे लोकभवन जाएंगी, जहां रात्रि विश्राम करेंगी।

Table of Contents

Toggle
  •  राष्ट्रपति Droupadi Murmu जमशेदपुर में धार्मिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
  • गुमला में ‘कार्तिक जतरा’ की होंगी मुख्य अतिथि
  • राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर लोकभवन में तैयारियां पूरी

 राष्ट्रपति Droupadi Murmu जमशेदपुर में धार्मिक व शैक्षणिक कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

सोमवार, 29 दिसंबर को राष्ट्रपति सुबह 9.45 बजे लोकभवन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी। सोनारी एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग के जरिए करनडीह स्थित दिशोम जाहेर स्थान पहुंचेंगी, जहां पूजा-अर्चना करेंगी और पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन वह जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में आयोजित 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी। दोनों कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद राष्ट्रपति शाम करीब साढ़े चार बजे रांची लौट आएंगी और लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

गुमला में ‘कार्तिक जतरा’ की होंगी मुख्य अतिथि

मंगलवार, 30 दिसंबर को राष्ट्रपति सुबह लगभग 9.45 बजे लोकभवन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाएंगी, जहां से उनका विमान छत्तीसगढ़ के जसपुर के लिए रवाना होगा। जसपुर में लैंडिंग के बाद वह सड़क मार्ग से करीब 20–25 किलोमीटर की दूरी तय कर झारखंड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित माझाटोली पहुंचेंगी।

यहां पंखराज साहेब कार्तिक उरांव चौक पर कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्रपति अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम ‘कार्तिक जतरा’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति जसपुर से उड़ान भरकर अपराह्न 2.45 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर लोकभवन में तैयारियां पूरी

राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर लोकभवन में व्यापक तैयारियां की गई हैं। लोकभवन परिसर की चारदीवारी को पारंपरिक सोहराय पेंटिंग से सजाया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति यहां कुछ विशिष्ट अतिथियों से मुलाकात कर सकती हैं, हालांकि लोकभवन में कोई औपचारिक सार्वजनिक कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है। राष्ट्रपति भवन की एक विशेष टीम पहले ही रांची पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुकी है।

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

Jharkhand weather update 19 july 2026 heavy rain and lightning alert in ranchi jamshedpur dhanbad
झारखंड Jharkhand News

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आफत बनी मानसूनी बारिश, आज रांची समेत इन 13 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट; जानें मौसम का हाल

जुलाई 19, 2026
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर
झारखंड Jharkhand News

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर

जुलाई 18, 2026
पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज
झारखंड Jharkhand News

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज

जुलाई 18, 2026
Next Post
Jharkhand News

Jharkhand News: झारखंड में शीतलहर का प्रचंड प्रकोप, 12 जिलों में अलर्ट

JJharkhand News: JAC बोर्ड द्वारा प्रस्तावित इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि में बदलाव

Jharkhand News: JAC बोर्ड परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव, 37 केंद्र घटे, दबाव बढ़ा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand weather update 19 july 2026 heavy rain and lightning alert in ranchi jamshedpur dhanbad

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आफत बनी मानसूनी बारिश, आज रांची समेत इन 13 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट; जानें मौसम का हाल

जुलाई 19, 2026

Aaj Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर, परिघ योग से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य; जानें रविवार का दैनिक राशिफल

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला-लोकतंत्र की आवाज़ दबाई जा रही है

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से बदली कोडरमा की महिलाओं की किस्मत, किसी ने खोली दुकान तो किसी ने शुरू किया साबुन का कारोबार

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra