Hazaribagh: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने हजारीबाग के भाजपा सांसद पर निशाना साधते हुए उनके रहन-सहन और जनता से दूरी को लेकर सवाल उठाए हैं। अंसारी ने कहा कि हजारीबाग में आम लोगों के बीच उन्हें जो प्यार और अपनापन मिला, वह उनके लिए भावुक कर देने वाला अनुभव रहा।
मंत्री के मुताबिक, वह अपने पर्सनल स्पेशल ब्रांच सिक्योरिटी गार्ड की बेटी की शादी में शामिल होने हजारीबाग पहुंचे थे। शादी स्थल से करीब आधा किलोमीटर पहले स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी रोककर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने इस स्वागत को जनता के विश्वास और स्नेह का प्रतीक बताया।
भाजपा सांसद के आलीशान आवास पर उठाए सवाल
अपने बयान में अंसारी ने कहा कि अगर हजारीबाग में कांग्रेस का सांसद और विधायक होता तो जनता के बीच अलग ही नजारा देखने को मिलता। उन्होंने भाजपा पर जनता के प्यार और विश्वास को स्वीकार नहीं कर पाने का आरोप भी लगाया।
मंत्री ने हजारीबाग के रास्ते में भाजपा सांसद के आलीशान आवास का जिक्र करते हुए गरीबों की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ गरीब परिवार पक्के मकान और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जनप्रतिनिधियों का आलीशान जीवन जनता और उनके प्रतिनिधियों के बीच बढ़ती दूरी को दिखाता है।
Read More- JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट किया जारी-यहां देखें लिस्ट
धर्म के नाम पर राजनीति कतई बर्दाश्त नहीं
इरफान अंसारी ने धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों की आलोचना करते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य लोगों को बांटना नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी बेहतर बनाना होना चाहिए।
Read More- कोडरमा में प्राचार्य के निलंबन पर बवाल! शिक्षा विभाग और छात्राएं आमने-सामने
मंत्री ने जल्द दोबारा हजारीबाग आने और आम जनता, युवाओं तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में कांग्रेस का सांसद या विधायक नहीं है, लेकिन वहां की जनता उनकी अपनी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









