Koderma: कोडरमा जिले में उस समय सनसनी मच गई जब एक नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रंजीत मुसहर के रूप में हुई है। पूरा मामला सतगांवां थाना क्षेत्र के सियास मुशहरिया गांव का है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई है।
घर का दरवाजा अंदर से बंद मिलने से हुआ शक
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। शनिवार सुबह जब रंजीत काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार को चिंता हुई। उसके पिता जब उसे जगाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद दरवाजा तोड़ दिया गया।
अंदर का मंजर देखकर परिवार के लोग सदमे में आ गए। रंजीत कमरे में फंदे से लटका हुआ था। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और परिजन लगातार रोते-बिलखते रहे।
Read More- कोडरमा में ट्रैक्टर चालक का शव मिलने से हड़कंप, मुर्गा खाने निकला था युवक
गांव की ही युवती से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
मिली जानकारी के मुताबिक रंजीत का गांव की ही रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उस युवती से ही शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी किसी अन्य युवक से तय कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसी दिन युवती के घर बारात जाने वाली थी, जिससे वह गहरे तनाव में था।
Read More- कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही सतगांवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रंजीत अपने पिता के पांच पुत्रों में सबसे बड़ा था और मजदूरी कर परिवार की मदद करता था। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Read More- गुमला में पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









