Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के पर्यटन को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में एक फैसला लिया है। झारखंड में सबसे बड़े सेलिब्रिटी और इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को झारखंड पर्यटन का नया चेहरा बनाया जा सकता है। धोनी और पर्यटन विभाग के बीच इसको लेकर जल्द एमओयू हो सकता है।
Read More- Maharashtra Politics: सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम! आज ले सकती है शपथ
पर्यटन विभाग के प्रस्ताव को MS Dhoni ने स्वीकार कर लिया है
बता दें कि झारखंड सरकार की ओर से पर्यटन ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके बाद विभागीय स्तर पर जरूरी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। पर्यटन विभाग का मानना है कि धौनी जैसी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शख्सियत के जुड़ने से झारखंड के पर्यटन स्थलों को वैश्विक मंच पर पहचान मिलेगी।
Read More- Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर बदलेगी मौसम, इस दिन से बारिश के आसार
सरकारी सूत्रों के मुताबिक पर्यटन विभाग ने धौनी की ब्रांडिंग से जुड़ी “मैडास” कंपनी को काम देने की तैयारी है। JTDC/विभाग इस प्रस्ताव को कैबिनेट से पास करवाने की तैयारी में जुट गया है। ब्रांडिंग को लेकर धोनी और पर्यटन विभाग के बीच एमओयू होने वाला है।
कोई भी शुल्क नहीं लेंगे MS Dhoni
सूत्रों की माने तो एमओयू के मुताबिक धोनी इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लेंगे। हालांकि इससे जुड़ी कई कामकाज के लिए कंपनी को लगभग 4 करोड़ का भुगतान किया जाएगा।
Read More- Jharkhand News: लातेहार में रेल हादसा: मालगाड़ी की 5 बोगियां बेपटरी, गार्ड घायल
बता दें कि रांची के रहने वाले धोनी का राज्य से गहरा जुड़ाव रहा है। उनकी लोकप्रियता का इस्तेमाल राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने में किया जाएगा। प्रस्तावित एमओयू में प्रचार अभियानों, डिजिटल ब्रांडिंग और पर्यटन आयोजनों में भागीदारी से जुड़ी शर्तें तय होंगी।
Read More- Jharkhand News: दामाद बना जल्लाद! चाकू से काटकर ससुर को उतारा मौत के घाट
राज्य सरकार के इस पहल से न सिर्फ पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय रोजगार और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









