Jharkhand News: लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब फूलबसिया रेलवे स्टेशन के पास कोयला साइडिंग पर खड़ी एक मालगाड़ी की पांच बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं। घटना में मालगाड़ी के गार्ड को हल्की चोट आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई, जब मालगाड़ी में कोयला लोड कर उसे आगे के लिए रवाना किया जा रहा था।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग की तकनीकी और राहत टीम मौके पर पहुंच गई और बोगियों को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया।
Read More- Jharkhand News: बच्चों को स्कूल छोड़ा, फिर साड़ी का फंदा बना कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में…
Jharkhand News: हादसे में मालगाड़ी के गार्ड को हल्की चोट आई है
रेलवे अधिकारियों के अनुसार राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है और देर शाम तक परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है। इस हादसे में मालगाड़ी के गार्ड को हल्की चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की बड़ी जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।
Read More- Jharkhand News: दामाद बना जल्लाद! चाकू से काटकर ससुर को उतारा मौत के घाट
बताया जाता है कि टोरी–शिवपुरी रेलखंड का इस्तेमाल केवल मालगाड़ियों के लिए किया जाता है। इस रूट पर यात्री ट्रेनों का संचालन नहीं होने के कारण आम लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं हुई। हालांकि, इस घटना ने रेलवे सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








