Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर खोरहाटोली में जमीन कारोबारी रमेश ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए सोने की अंगूठी समेत कई सामान भी बरामद किया है।
झाड़-फूंक के जरिए करोड़पति बनाने का झांसा
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक उन्हें झाड़-फूंक के जरिए करोड़पति बनाने और परी दिखाने का झांसा देता था। लंबे समय तक कथित दावे पूरे नहीं होने पर वे उससे नाराज हो गए और गुस्से में हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, हत्या मंगलवार देर रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच सियोन नगर, गली नंबर-4 स्थित खोरहाटोली में हुई। धारदार हथियार से हमला कर रमेश ठाकुर की हत्या की गई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। Read More- कोडरमा में राशन डीलर पर KYC के नाम पर 50 रुपए मांगने का आरोपसोने के गहने, मोबाइल फोन और एक पिस्टल बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर सोने के गहने, मोबाइल फोन और एक पिस्टल बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी मृतक के शरीर से अंगूठी, सोने की चेन, ब्रेसलेट, कान के सोने के कुंडल और मोबाइल फोन लेकर चले गए थे। बरामद सामान की अनुमानित कीमत पांच से छह लाख रुपये बताई गई है। Read More- Breaking News: पेपर लीक संशोधन बिल को मिली कैबिनेट की मंजूरी, 27 जुलाई को संसद में हो सकता है पेश पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कोकर, प्लाजा चौक और मोरहाबादी क्षेत्र के रहने वाले हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। Read More- NEET विवाद के बीच शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, विनीत जोशी का तबादला
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










