KhabarMantra: पुणे में हाल ही में एक ऐसी घटना घटी जो मानवता और साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन गई. यहां एक हिंदू जोड़े, संस्कृती कावड़े पाटिल और नरेंद्र गलांडे पाटिल की शादी खुले मैदान में आयोजित थी, लेकिन अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे शादी की सारी तैयारियों में बाधा आ गई, और शादी को बीच में रोकना पड़ गया.
इसी दौरान पास में एक मुस्लिम परिवार, काज़ी परिवार, भी अपने खुद के वैवाहिक समारोह का आयोजन कर रहा था और जब उन्होंने देखा कि हिंदू जोड़े की शादी मुश्किल में पड़ रही है, तो उन्होंने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया. उन्होंने हिन्दू परिवार से उनकी जगह इस्तेमाल करने का प्रस्ताव रखा और काज़ी परिवार ने अपना विवाह हॉल इस जोड़े को सौंप दिया ताकि वे अपनी शादी की रस्में पूरी कर सकें.
Read more: तहलका आशीर्वाद: चचा के देसी और जोशीले अंदाज ने Social Media पर मचाया धमाल
इस दयालुता भरे कदम ने समारोह को बचाने में मदद की और इसके बाद दोनों समुदायों के मेहमानों ने मिलकर व्यवस्थाएं कीं. नवविवाहितों ने एक ही मंच पर तस्वीरें खिंचवाईं, जिसमें दोनों परिवारों की खुशी और सौहार्द साफ दिखाई दे रहा था. यह घटना इस वक़्त सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है , और लोग इसकी काफी सरहाना कर रहे है. यह घटना उन मूल्यों को उजागर करती है जो धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत को प्राथमिकता देते हैं.
मुस्लिम समाज की दरियादिली 👇❤️
भारी बारिश के कारण पुणे में एक हिंदू विवाह समारोह रुक गया, तो पास के एक मुस्लिम परिवार ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपना घर और अपने दिल खोल दिए।👌
यह वह भारत है जिस पर हम विश्वास करते हैं.🤝 pic.twitter.com/1whz0AoBEV
— Mr,CooL (@MR_COOL77777) May 26, 2025
Read more: Social Media पर रील बनाने की दीवानगी: पेड़ों की रानी बनी लड़की
पुणे की इस घटना ने यह साबित किया कि प्रेम और सहानुभूति किसी भी बाधा को पार कर सकती हैं, और मानवता सबसे बड़ा धर्म है.













