Bokaro : बोकारो थर्मल इलाके से एक दर्दनाक और रहस्यमयी मौत की खबर सामने आई है। बरवाबेड़ा तीन पुलवा के पास बरकाकाना-गोमोह रेलखंड के पोल संख्या 39/32 के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सीसीएल के स्वांग गोविंदपुर फेज-2 परियोजना में कार्यरत राकेश कुमार चौहान के रूप में हुई है। शव की हालत बेहद भयावह थी। युवक का सिर और हाथ कटे हुए पाए गए।
Read More-एक हफ्ते बाद श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए कैसी है हालत
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को जानकारी
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, दरोगा कृष्णा उरांव, सअनि बैजून मरांडी और आरपीएफ गोमिया के विकास कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे।
Read More-‘डायन’ के शक में खून की होली! बुजुर्ग महिला की पुलिया के पास मिली लाश
पत्नी से विवाद में आत्महत्या की आशंका
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, मृतक की पत्नी किरण देवी के साथ झगड़ा हुआ था। उसके अगले ही दिन युवक का शव बरामद रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किया गया है। आशंका जताई जा ही कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की होगी।
Read More-शक के खेल में पति बना हत्यारा! पत्नी को गला दबाकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल घटना की जांच जारी है। यह हादसा है या कुछ और, इसकी सच्चाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।












