Ranchi News: राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ी पहल की गई है। बहुप्रतीक्षित करमटोली–चिरौंदी फ्लाईओवर के निर्माण को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना का डिजाइन भी फाइनल कर लिया गया है। फ्लाईओवर का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।
फ्लाईओवर की कुल लंबाई 3.21 किलोमीटर
यह फ्लाईओवर करमटोली से साइंस सिटी होते हुए चिरौंदी तक बनेगा, जिसकी कुल लंबाई 3.21 किलोमीटर होगी। इसके साथ ही मोरहाबादी को जोड़ने के लिए 516 मीटर लंबा एक लिंक रोड भी प्रस्तावित है।
Read more- रांची RINPAS में बदलाव: डॉ. जयती सिमलई को दोबारा सौंपी गई कमान
यात्रियों को जाम की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत!
फ्लाईओवर के निर्माण से अल्बर्ट एक्का चौक से जेल चौक होते हुए करमटोली, बरियातू रोड से करमटोली, तथा मोरहाबादी से चिरौंदी होकर रिंग रोड जाने वाले यात्रियों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Read more- Ranchi News: रांची एयरपोर्ट पर बड़ा खतरा टला, बाल बाल बचें यात्री













