Jharkhand Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने कहा कि अंश और अंशिका के बाद कल राज्य के विभिन्न स्थानों से 12 अपहृत बच्चों और आज सिलदिरी, शंकरघाट के कन्हैया कुमार की बरामदगी भाजपा के प्रचंड दबाव और आंदोलन का परिणाम है। भाजपा के आंदोलन का नतीजा है कि कई माताओं की गोद सूनी होने से बची। अभी सैकड़ों बच्चों को खोज निकालना बाकी है।
Read More- Jharkhand News: गिरिडीह में एक साथ मां बेटी का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस का धर्म है जनता का सहारा बनना, गरीबों असहायों की सहायता करना, लेकिन जिस प्रकार से महीनों से राज्य में बच्चा अपहरण करने वाला गिरोह सक्रिय है और राज्य से सैकड़ों बच्चों का अपहरण हुआ है इससे स्पष्ट है कि पुलिस सक्रिय नहीं थी।
Jharkhand Politics: राज्य में बच्चा चोरी पर लगाम लगाए पुलिस
जितने बच्चे गायब हुए हैं ये सभी गरीब, निर्धन परिवार के बच्चे हैं। ये पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराने में सक्षम तक नहीं होते। कुछ दिनों तक रो बिलखकर परिजन संतोष कर लेते हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस को राज्य की जनता के मनोभावों और उनकी परिस्थितियों के अनुकूल कार्य करने की जरूरत है। गांव के सीधे-साधे लोगों के साथ ज्यादा संवेदनशील बनने की आवश्यकता राज्य पुलिस प्रशासन की है।
उन्होंने कहा कि जिनके बच्चे गायब हो जाते हैं वे माता-पिता गहरे मानसिक दबाव और पीड़ा में रहते हैं। बच्चों के परिजनों को मानवीय संवेदनाओं,चिकित्सा और आर्थिक मदद की जरूरत होती है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पकड़े गए बच्चा अपहरण गिरोहों से कड़ाई से पूछताछ हो, कठोर कानूनी कार्रवाई हो तो झारखंड के सभी बच्चे बरामद हो सकते हैं, उनका पता चल सकता है।
Jharkhand Politics: जमशेदपुर के अपहृत व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी की जल्द पता लगाए पुलिस
उन्होंने प्रशासन और राज्य पुलिस से इस अभियान को जारी रखने का आग्रह किया। साथ ही अविलंब जमशेदपुर के अपहृत व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी और तिलैया से अपहृत बच्चे को भी शीघ्र पता लगाने का आग्रह किया।
Read More- Breaking News: रांची में गुलगुलिया गैंग का बड़ा खुलासा: 12 बच्चे बरामद, गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार
इसके साथ ही राज्य सरकार बच्चों की पढ़ाई लिखाई, परिजनों की चिकित्सा जांच की चिंता करते हुए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराए। इस दौरान उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया जिनके आंदोलन प्रयासों से अपहृत बच्चे बरामद हो रहे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








