Gumla: गुमला जिले के सदर प्रखंड के लूटो गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार की देर रात एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुर्शिद अंसारी के बेटे के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खिड़की से झांका तो उड़ गए होश
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को मुर्शिद हमेशा की तरह अपने कमरे में सोने गया था और उसने अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया था। काफी देर होने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आया, तो परिवार वालों ने उसे आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर जब अनहोनी की आशंका हुई, तो खिड़की से अंदर झांका गया। अंदर का नजारा देखकर सबकी चीख निकल गई; मुर्शिद का शव पंखे से लटक रहा था।
15 दिन पहले ही घर आई थी डोली, अब उठी अर्थी
इस पूरी घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मुर्शिद की शादी महज 15 दिन पहले ही नकजुवा क्षेत्र में हुई थी। घर में अभी शादी की खुशियों का माहौल ठीक से खत्म भी नहीं हुआ था कि इस आत्मघाती कदम ने सब कुछ तबाह कर दिया।
मृतक के पिता रोशन अंसारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मुर्शिद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी और वह काफी तनाव में था, हालांकि मानसिक परेशानी की मुख्य वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। मुर्शिद पनसो गांव में एक सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
Read More- कोडरमा के पेट्रो जलप्रपात में डूबने से बिहार के युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर
ससुराल पक्ष के आते ही आधी रात को बढ़ा तनाव
घटना की सूचना मिलते ही टोटो थाना के एसआई कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। इसी बीच रात करीब 11 बजे जब मृतक के ससुराल वाले लूटो गांव पहुंचे, तो माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
Read More- कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल
हालांकि, मौके पर मौजूद गांव के प्रबुद्ध नागरिकों-नसीम अंसारी, अमानत, जहूर, सेराज और रामबृक्ष बैठा ने सूझबूझ दिखाते हुए बीच-बचाव किया और मामले को शांत कराया। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









