शनिवार, सितम्बर 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

गुमला में 12 वर्षीय बालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: देवर-भाभी गिरफ्तार

जून 7, 2026
in गुमला Gumla, क्राइम Crime
A A
गुमला में 12 वर्षीय बालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: देवर-भाभी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Gumla: गुमला जिले के चैनपुर पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर 12 वर्षीय बालक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कराकू पुजरा टोली निवासी सुनीता देवी एवं उसका देवर जागेश्वर गोप शामिल हैं।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • 2 साल से महिला थाना के चक्कर लगा रही युवती, फिर भी नहीं मिला इंसाफ! जानिए क्या है पूरा मामला
  • Dhanbad: खदान से मिला महिला का कंकाल, जांच में जुटी पुलिस
  • चतरा में आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप के बाद बवाल, पुलिस पर हमला-थाना प्रभारी समेत कई घायल

Toggle
    • पेड़ से लटका मिला था 12 वर्षीय समीर चोरांठ का शव
    • ऐसे हुई थी घटना
  • पुलिस की सख्ती से खुला राज

पेड़ से लटका मिला था 12 वर्षीय समीर चोरांठ का शव

मिली जानकारी के मुताबिक 3 जून की देर शाम चैनपुर थाना क्षेत्र के कराकू पुजरा टोली जंगल स्थित बरटोंगरी के पास एक पेड़ से 12 वर्षीय समीर चोरांठ का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

शनिवार की सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके गांव कराकू पुजरा टोली से गिरफ्तार कर थाना लाया। पूछताछ के दौरान सुनीता देवी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

ऐसे हुई थी घटना

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि 3 जून की दोपहर लगभग 1 बजे सुनीता देवी बाहर से अपने घर लौटी। घर पहुंचने पर उसने समीर चोरांठ और अपनी 5 वर्षीय पुत्री को अर्धनग्न अवस्था में देखा। यह देखकर वह आक्रोशित हो गई। सुनीता को देखते ही समीर वहां से भाग निकला।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

गुस्से में सुनीता देवी पहले समीर के घर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद वह वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में उसकी नजर समीर पर पड़ी। सुनीता को देखकर समीर जंगल की ओर भागने लगा। सुनीता ने उसका पीछा कर जंगल में पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान उसने समीर को एक चट्टान पर पटक दिया, जिससे वह अचेत हो गया।

Read More- कोडरमा के पेट्रो जलप्रपात में डूबने से बिहार के युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

घटना के बाद घबराई सुनीता ने अपने देवर जागेश्वर गोप को मौके पर बुलाया। दोनों ने मिलकर साक्ष्य छिपाने की नीयत से समीर के गले में पेड़ की बेल का फंदा लगाकर उसे एक पेड़ से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या प्रतीत हो। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए।

Read More- कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

पुलिस की सख्ती से खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर पुलिस लगातार जांच और पूछताछ कर रही थी। पुलिस की सख्ती और तकनीकी अनुसंधान के दबाव में आखिरकार सुनीता देवी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने देवर जागेश्वर गोप को भी गिरफ्तार कर लिया।

Read More- गुमला में नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया है।

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

ranchi woman 2 year police station case marriage promise sexual exploitation
रांची Ranchi

2 साल से महिला थाना के चक्कर लगा रही युवती, फिर भी नहीं मिला इंसाफ! जानिए क्या है पूरा मामला

सितम्बर 10, 2026
Dhanbad: Woman's skeleton found in mine; cause of death to be revealed after post-mortem
धनबाद Dhanbad

Dhanbad: खदान से मिला महिला का कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

सितम्बर 10, 2026
चतरा में आदिवासी महिला से दुष्कर्म के बाद बवाल, पुलिस पर हमला-थाना प्रभारी समेत कई घायल
क्राइम Crime

चतरा में आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोप के बाद बवाल, पुलिस पर हमला-थाना प्रभारी समेत कई घायल

सितम्बर 9, 2026
Next Post
मांडर गैंगरेप मामले में नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार, प्रेमी ही निकला साजिशकर्ता

मांडर गैंगरेप मामले में नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार, प्रेमी ही निकला साजिशकर्ता

Gangster Prince Khan demands extortion money from Pal Brothers Jewellers in Ranchi!

Breaking News: रांची में फिर गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर रंगदारी! पाल ब्रदर्स ज्वेलर्स से मांगे 5 करोड़

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

डीजीपी तादाशा मिश्रा पहुंची गिरिडीह, पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

सितम्बर 11, 2026

पद नहीं, संगठन और विचारधारा सर्वोपरि-मनोज वाजपेयी महतो ने संभाला OBC मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

धनबाद में 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लखनपुर में संचालित अवैध आरामील ध्वस्त

मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत पर मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल

रांची में करमा पर्व की तैयारियों पर मंथन, सरना समितियों ने रखीं कई मांगें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra