Dhanbad: धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद चौथाई कुल्ही में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका बुराश खातुन के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतका के पति, सास, ससुर समेत अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे
जानकारी के अनुसार, बुराश खातुन की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार 15 जून 2025 को मोहम्मद अब्दुल वाहिद के साथ हुई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलने पर झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
Read More- गिरिडीह में पिता बना जल्लाद-तीन बेटियों को धारदार हथियार से काट डाला फिर…
परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया
शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर लालटेन शाह बाबा की मजार के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर झरिया थाना प्रभारी शशी रंजन कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।
मृतका के पिता ने दामाद मोहम्मद अब्दुल वाहिद सहित ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई तथा शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
मृतका के पिता ने की लिखित शिकायत
झरिया थाना प्रभारी शशी रंजन कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में गला दबाकर हत्या करने तथा दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read More- कोडरमा में युवक की बेरहमी से हत्या, कुंए से मिला शव-जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों ने कुछ महत्वपूर्ण नमूनों (विसरा) को सुरक्षित रख लिया है, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









