रविवार, नवम्बर 15, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

NH-33 पर अचानक जो हुआ… रांची–रामगढ़ रास्ता बना जंगल!, ट्रेनें रद्द

रांची–रामगढ़ NH-33 पर 18 जंगली हाथियों के कारण करीब 40 मिनट तक यातायात ठप रहा। चक्रधरपुर रेल मंडल में भी हाथियों की वजह से कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी।

दिसम्बर 25, 2025
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News
A A
wild elephants on the Ranchi-Ramgarh NH-33.

wild elephants on the Ranchi-Ramgarh NH-33.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~9 मिनट•हिंदी बुलेटिन

सोचिए… आप शाम के वक्त सफर पर हैं, गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं और तभी अचानक सामने आ जाएं 18 विशाल जंगली हाथी! न हॉर्न काम आए, न ब्रेक… बस थम जाए पूरी सड़क।
बुधवार की देर शाम रांची–रामगढ़ के व्यस्त NH-33 पर कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जब हाथियों के झुंड ने न सिर्फ हाईवे को जाम कर दिया, बल्कि सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक तक पूरे इलाके का यातायात अस्त-व्यस्त हो गया। हालात इतने गंभीर हो गए कि यात्रियों को गाड़ियों में दुबकना पड़ा और ट्रेनें तक रद्द करनी पड़ीं। आखिर क्या है पूरा मामला और कितनी बड़ी थी यह चुनौती? पढ़िए पूरी खबर…

Table of Contents

Toggle
  •  हाथियों की वजह से हाईवे पर थमा यातायात
  •  वन विभाग और प्रशासन मौके पर तैनात
  •  सायरन से खदेड़े गए हाथी, टली बड़ी दुर्घटना
  •  एक हफ्ते में 6 मौतें, बढ़ाई गई निगरानी
  •  रेल यातायात भी प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द
  •  22 हाथियों की जान बचाने में थमीं 12 ट्रेनें
  •  विकास और वन्यजीव संरक्षण की चुनौती

 हाथियों की वजह से हाईवे पर थमा यातायात

जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड चुटूपालू घाटी के पास सड़क के किनारे आ गया था। जैसे ही यह खबर फैली, रांची और रामगढ़ दोनों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। रामगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को मायाटुंगरी पहाड़ के पास, जबकि रांची की ओर से आने वालों को खराबेड़ा क्षेत्र में ही रोक दिया गया। इससे NH-33 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

📌 यह भी पढ़ें:
  • नाबालिग बच्ची को राजनीतिक हथियार बनाना बंद करें बाबूलाल मरांडी-राकेश सिन्हा
  • Breaking News: पाकिस्तान के मुंह से जीत छीनकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप का विजेता
  • जेल, थाना और विधायक आवास तक सुरक्षित नहीं-कानून-व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का हमला
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

यात्री अपने-अपने वाहनों में दुबके रहे और किसी अनहोनी की आशंका से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

 वन विभाग और प्रशासन मौके पर तैनात

हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस और वनकर्मियों ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

हाथियों को सड़क पर आने से रोकने के लिए मशाल जलाई गई, बड़े टॉर्च से रोशनी डाली गई और सायरन बजाए गए। इसके बावजूद झुंड करीब आधे घंटे तक एनएच के किनारे खड़ा रहा। इस दौरान हाथियों के अचानक आक्रामक होने पर वनकर्मियों को कई बार पीछे हटना पड़ा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

 सायरन से खदेड़े गए हाथी, टली बड़ी दुर्घटना

बाद में वन विभाग के दो विशेष वाहन बुलाए गए, जिनके तेज सायरन की मदद से हाथियों को धीरे-धीरे जंगल की ओर खदेड़ा गया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद झुंड सड़क से हटकर घने जंगल की ओर चला गया। इसके बाद एक-एक कर वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई और यातायात सामान्य हो सका।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

Read More: सर्द रातों में गरीबों का आशियाना-6 डिग्री पारे के बीच बेघरों का सहारा

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

इस दौरान कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए, जिससे हाथियों के उग्र होने का खतरा बना रहा। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे हालात में संयम बरतें और नियमों का पालन करें।

 एक हफ्ते में 6 मौतें, बढ़ाई गई निगरानी

वन विभाग के अनुसार, बीते एक सप्ताह में हाथियों के हमले से छह लोगों की मौत हो चुकी है। हाथियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए एनएच के आसपास पांच टीमों को लगातार गश्त पर लगाया गया है, ताकि किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।

 रेल यातायात भी प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

सड़क के साथ-साथ हाथियों का असर रेल यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। चक्रधरपुर रेल डिवीजन में मनोहरपुर से झारसुगड़ा सेक्शन के बीच हाथियों की आवाजाही के कारण ट्रेनों का परिचालन बार-बार बाधित हो रहा है।

चक्रधरपुर रेल मंडल से जारी सर्कुलर के मुताबिक, 25 से 28 दिसंबर के बीच 18 लोकल ट्रेनों को चार दिनों के लिए रद्द किया गया है। इसमें टाटानगर-राउरकेला मेमू, चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू, टाटा-बड़बिल मेमू, टाटा-गुवा मेमू और टाटा-खड़गपुर मेमू जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

लगातार ट्रेनें रद्द होने से छोटे स्टेशनों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रेलवे को भी टिकट बिक्री में नुकसान हो रहा है।

 22 हाथियों की जान बचाने में थमीं 12 ट्रेनें

इसी बीच, हाथियों की सुरक्षा को लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल की सराहनीय पहल भी सामने आई है। हाल ही में हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर बिसरा और बंडामुंडा के बीच 22 हाथियों का झुंड पटरी पार कर रहा था। खतरे को भांपते हुए रेलवे ने तत्काल निर्णय लेते हुए उस रूट की 12 लंबी दूरी की ट्रेनों को रोक दिया।

इस त्वरित कार्रवाई से किसी भी तरह की अनहोनी नहीं हुई और पूरा झुंड सुरक्षित निकल गया। इसके लिए वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा चक्रधरपुर रेल मंडल को सम्मानित भी किया गया।

 विकास और वन्यजीव संरक्षण की चुनौती

झारखंड में हाथियों की बढ़ती आवाजाही एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रही है कि विकास और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए। एक ओर यातायात और जनजीवन प्रभावित हो रहा है, तो दूसरी ओर हाथियों की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

वन विभाग और रेलवे ने आम लोगों से अपील की है कि हाथियों को देखकर नजदीक न जाएं, शोर न करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

नाबालिग बच्ची को राजनीतिक हथियार बनाना बंद करें बाबूलाल मरांडी-राकेश सिन्हा
झारखंड Jharkhand News

नाबालिग बच्ची को राजनीतिक हथियार बनाना बंद करें बाबूलाल मरांडी-राकेश सिन्हा

नवम्बर 14, 2026
Breaking News: पाकिस्तान के मुंह से जीत छीनकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप का विजेता
Breaking News

Breaking News: पाकिस्तान के मुंह से जीत छीनकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप का विजेता

नवम्बर 14, 2026
IITF 2026 में झारखंड की धमक, सीएम हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन और पलाश का उद्घाटन
रांची Ranchi

IITF 2026 में झारखंड की धमक, सीएम हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन और पलाश का उद्घाटन

नवम्बर 14, 2026
Next Post
फिल्म प्रेमियों के लिए खास: 2025 की Bollywood और Hollywood की 10 बेहतरीन फिल्में

फिल्म प्रेमियों के लिए खास: 2025 की Bollywood और Hollywood की 10 बेहतरीन फिल्में

ठंड में आप भी करते हैं रुम हीटर का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान…

ठंड में आप भी करते हैं रुम हीटर का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान...

राशिफल 15 नवंबर 2026: छठ महापर्व पर बन रहे शुभ संयोग, वृषभ-तुला समेत इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

राशिफल 15 नवंबर 2026: छठ महापर्व पर बन रहे शुभ संयोग, वृषभ-तुला समेत इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

नवम्बर 15, 2026

Jharkhand Weather Update: क्या छठ के दिन होगी बारिश! जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

नाबालिग बच्ची को राजनीतिक हथियार बनाना बंद करें बाबूलाल मरांडी-राकेश सिन्हा

Breaking News: पाकिस्तान के मुंह से जीत छीनकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप का विजेता

IITF 2026 में झारखंड की धमक, सीएम हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन और पलाश का उद्घाटन

गोविंदपुर में जीटी रोड पर भीषण जाम, छठ बाजार पर पड़ा असर-लोगों की बढ़ी परेशानी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts