Friday, January 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand News: सर्द रातों में गरीबों का आशियाना-6 डिग्री पारे के बीच बेघरों का सहारा बना ‘नगर निगम आश्रय गृह’

December 25, 2025
in झारखंड
A A
Jharkhand News: सर्द रातों में सुरक्षा की छत-6 डिग्री पारे के बीच बेघरों का सहारा बना 'नगर निगम आश्रय गृह'

Jharkhand News: सर्द रातों में सुरक्षा की छत-6 डिग्री पारे के बीच बेघरों का सहारा बना 'नगर निगम आश्रय गृह'

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: राजधानी रांची में सर्दी और कड़ाके की ठंड का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ठंड के कारण झारखंड में अबतक करीब दर्जनभर लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से आम जनजीवन के साथ-साथ सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है, जिनका ठिकाना सड़कें और फुटपाथ हैं। ऐसी परिस्थितियों में रांची नगर निगम की ओर से शुरू की गई एक मानवीय पहल ने बेघर और असहाय लोगों को ठंड से राहत दी है।

Read More-Tarique Rahman Return Bangladesh: 6,314 दिनों का इंतजार खत्म: नंगे पांव वतन लौटे तारिक रहमान, ढाका में उमड़ा समर्थकों का सैलाब 

Jharkhand News: पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं

नगर निगम ने फिरायालाल चौक स्थित एक भवन को निशुल्क आश्रय गृह के रूप में तैयार किया है, जहां जरूरतमंद लोग सुरक्षित रूप से रात गुजार सकते हैं। यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं, ताकि सभी को सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल मिल सके। पुरुषों के लिए 30 और महिलाओं के लिए 20 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।

Related Post

Jharkhand Politics: जेएमएम का पलटवार: भाजपा को दावोस की समझ नहीं, ‘व्हाइट बैज’ झारखंड का सम्मान है

Jharkhand Politics: जेएमएम का पलटवार: भाजपा को दावोस की समझ नहीं, ‘व्हाइट बैज’ झारखंड का सम्मान है

January 22, 2026
Jharkhand Politics: सम्मान या सिर्फ पहचान? दावोस के ‘व्हाइट बैज’ पर बीजेपी ने उठाए सवाल

Jharkhand Politics: सम्मान या सिर्फ पहचान? दावोस के ‘व्हाइट बैज’ पर बीजेपी ने उठाए सवाल

January 22, 2026
Jharkhand News: सारंडा ऑपरेशन तो बस शुरुआत है, मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा देश-आदित्य साहू

Jharkhand News: सारंडा ऑपरेशन तो बस शुरुआत है, मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा देश-आदित्य साहू

January 22, 2026
Jharkhand News: रांची में रेल मंथन: वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के विस्तार समेत सांसदों ने रखीं प्रमुख मांगें

Jharkhand News: रांची में रेल मंथन: वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के विस्तार समेत सांसदों ने रखीं प्रमुख मांगें

January 22, 2026

Read More- Jharkhand News: कोडरमा शर्मसार: वाटरफॉल में घूमने आए कपल से दरिंदगी, वीडियो बनाकर मांगे पैसे, 3 गिरफ्तार 

आश्रय गृह में ठंड से बचाव के लिए कंबल, रजाई और हीटर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा पीने के लिए गर्म और सामान्य पानी, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, शौचालय और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था भी की गई है। यह सुनिश्चित किया गया है कि यहां ठहरने वाले लोगों को केवल छत ही नहीं, बल्कि गरिमा के साथ जीवन बिताने का अहसास मिले।

Read More- Jharkhand News: रांची में हॉकी का ग्लैमरस आगाज: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बिखेरेंगी जलवा 

Jharkhand News:  गश्ती टीम जरुरतमंदो को पहुंचा रही आश्रयगृह तक

आश्रय गृह के प्रभारी शेखर गुप्ता बताते हैं कि हर रात लगभग 30 लोग यहां आकर सुरक्षित ठहरते हैं। नगर निगम की विशेष टीम सर्द रातों में शहर के प्रमुख इलाकों में गश्त करती है और खुले में सोने को मजबूर लोगों को समझा-बुझाकर आश्रय गृह तक लाती है। लगभग दो किलोमीटर के दायरे में जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें यहां पहुंचाया जाता है।

Read More- जल-जंगल-जमीन का असली रक्षक पेसा, क्यों हो रही थी वर्षों से मांग-जानिए क्या है PESA कानून 

आश्रय गृह में रह रहे कई बुजुर्गों के चेहरे पर अब राहत साफ दिखाई देती है। एक बुजुर्ग ने बताया कि पहले सड़क किनारे सोने के दौरान चोरी और अपमान का डर बना रहता था, लेकिन यहां उन्हें सुरक्षा के साथ सम्मान भी मिल रहा है। गर्म बिस्तर और सुरक्षित माहौल ने उनके लिए सर्द रातों को आसान बना दिया है।

नगर निगम की यह पहल न केवल ठंड से बचाव का साधन बनी है, बल्कि यह शहर की संवेदनशील सोच और सामाजिक जिम्मेदारी का भी उदाहरण पेश करती है। कड़ाके ही ठंड के बीच नगर निगम की इस पहल का लोग तारीफ कर रहे हैं।

Related Posts

Jharkhand Politics: जेएमएम का पलटवार: भाजपा को दावोस की समझ नहीं, ‘व्हाइट बैज’ झारखंड का सम्मान है
झारखंड

Jharkhand Politics: जेएमएम का पलटवार: भाजपा को दावोस की समझ नहीं, ‘व्हाइट बैज’ झारखंड का सम्मान है

January 22, 2026
Jharkhand Politics: सम्मान या सिर्फ पहचान? दावोस के ‘व्हाइट बैज’ पर बीजेपी ने उठाए सवाल
झारखंड

Jharkhand Politics: सम्मान या सिर्फ पहचान? दावोस के ‘व्हाइट बैज’ पर बीजेपी ने उठाए सवाल

January 22, 2026
Jharkhand News: सारंडा ऑपरेशन तो बस शुरुआत है, मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा देश-आदित्य साहू
झारखंड

Jharkhand News: सारंडा ऑपरेशन तो बस शुरुआत है, मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा देश-आदित्य साहू

January 22, 2026
Next Post
wild elephants on the Ranchi-Ramgarh NH-33.

NH-33 पर अचानक जो हुआ… रांची–रामगढ़ रास्ता बना जंगल!, ट्रेनें रद्द

फिल्म प्रेमियों के लिए खास: 2025 की Bollywood और Hollywood की 10 बेहतरीन फिल्में

फिल्म प्रेमियों के लिए खास: 2025 की Bollywood और Hollywood की 10 बेहतरीन फिल्में

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

कल से 4 दिन Bank रहेंगे बैंक, जरुरी काम आज ही निपटा लें; जानें क्यों

कल से 4 दिन Bank रहेंगे बैंक, जरुरी काम आज ही निपटा लें; जानें क्यों

January 23, 2026

23 जनवरी 2026 का Rashifal: इन राशियों के लिए बसंत पंचमी का दिन होगा बेहद शुभ, इन राशियों को करना होगा परेशानी का सामना

Jharkhand Politics: जेएमएम का पलटवार: भाजपा को दावोस की समझ नहीं, ‘व्हाइट बैज’ झारखंड का सम्मान है

Jharkhand Politics: सम्मान या सिर्फ पहचान? दावोस के ‘व्हाइट बैज’ पर बीजेपी ने उठाए सवाल

Jharkhand News: सारंडा ऑपरेशन तो बस शुरुआत है, मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा देश-आदित्य साहू

Jharkhand News: रांची में रेल मंथन: वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के विस्तार समेत सांसदों ने रखीं प्रमुख मांगें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra