Bihar News: एनडीए गठबंधन की नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी पहली कैबिनेट बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक कई महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य से जुड़े कई प्रमुख एजेंडों पर चर्चा होगी और कुछ बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।
Read more- Breaking News: अयोध्या में पीएम मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर फहराया पवित्र केसरिया ध्वज
इसके अलावा, आगामी विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भी कैबिनेट से महत्वपूर्ण घोषणा किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि विशेष सत्र में नई सरकार से जुड़े अहम विधायी कामकाज को गति देने पर जोर दिया जाएगा।
Read more- झारखंड में शुरू हुई कड़ाके की सर्दी : तापमान में भारी गिरावट, कई जिलों में शीतलहर अलर्ट
इधर, नीतीश कैबिनेट के कई मंत्री आज शपथ भी लेंगे, जिससे नई सरकार का विस्तार और स्पष्ट रूप लेगा। बिहार की राजनीति में आज का दिन कई बड़े निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।













