Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

“अब आतंकवादियों की बची-कुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय” बिहार की धरती पर गूंजे पीएम मोदी

April 24, 2025
in Breaking News, देश, बिहार
A A
Share on FacebookShare on Twitter

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच आज प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी पहुंचे. जहां उन्होनें महत्वपूर्ण जनसभा को संबोधित किया. बता दें, पीएम मोदी ने इस दौरान 13,480 करोड़ को योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. साथ ही साथ पीएम मोदी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

पहलगाम हमले पर बोले पीएम मोदी

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए, पीएम मोदी ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि “22 तारीख को जिनको खोया है, उनके लिए हम कुछ पल का मौन रखेंगे.” इसके बाद पीएम मोदी ने आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि “इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी.” उन्होंने बताया कि भारत, अब आतंकवादियों की बची-कुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है.

Related Post

Under the new SIM Binding rule, the way you use WhatsApp will now change starting from this date—rather than in April

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

April 3, 2026
Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026
Major revelation in the Tito's Restaurant firing case: Jigana pistol recovered, entire planning exposed

Titos Resturant फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल बरामद, पूरी प्लानिंग का हुआ पर्दाफाश

April 3, 2026
Jharkhand News: Massive Fire at Lakshmi Marble Shop at Memco Mor in Dhanbad; Goods Worth Lakhs Reduced to Ashes

Jharkhand News: धनबाद के मेमको मोड़ पर लक्ष्मी मार्बल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

April 3, 2026

विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी ने अपने भाषण में बिहार के विकास पर जोर दिया और कहा कि आज यहां देश और बिहार के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से बिजली, रेल और अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

उन्होंने विशेष रूप से ‘जीविका दीदी’ कार्यक्रम का उल्लेख किया, जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 1,000 करोड़ रुपये की सहायता दी गई. यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में सहायक सिद्ध हो रही है.

पंचायतों का सशक्तिकरण

प्रधानमंत्री ने पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पिछले दशक में दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया है और 5.50 लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में स्थापित किए गए हैं. इससे पंचायतें डिजिटल हो गई हैं, जिससे जीवन/मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. इससे सामाजिक न्याय और भागीदारी बढ़ी है.

महिलाओं का सशक्तिकरण

प्रधानमंत्री ने महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि “बेटियां, महिलाएं अब प्रतिनिधि बन सेवा दे रही हैं,” और इसके लिए नीतीश कुमार सरकार की सराहना की. उन्होंने बताया कि कैसे ‘जीविका दीदी’ कार्यक्रम ने कई बहनों का जीवन बदला है.

अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने एक बार फिर बिहारवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार हर संभव प्रयास करेगी ताकि सभी गरीब परिवारों को पक्के घर मिल सकें. उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कोई भी गरीब परिवार बेघर न रहे,” और इस दिशा में चार करोड़ से अधिक पक्के घर बनाए जा चुके हैं.

Related Posts

Under the new SIM Binding rule, the way you use WhatsApp will now change starting from this date—rather than in April
Breaking News

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

April 3, 2026
Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS
Breaking News

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026
Major revelation in the Tito's Restaurant firing case: Jigana pistol recovered, entire planning exposed
Breaking News

Titos Resturant फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल बरामद, पूरी प्लानिंग का हुआ पर्दाफाश

April 3, 2026
Next Post

सीमा हैदर पर मंडरा रहा ख़तरा, क्या छोड़ना पड़ेगा भारत ?

मंईयां सम्मान को लेकर आया नया अपडेट, इस महीने नहीं मिलेगी योजना की राशि

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Under the new SIM Binding rule, the way you use WhatsApp will now change starting from this date—rather than in April

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

April 3, 2026

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

Dhanbad मंडल कारा में IG सुदर्शन मंडल का औचक दौरा, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था की सख्त समीक्षा

Titos Resturant फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल बरामद, पूरी प्लानिंग का हुआ पर्दाफाश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra