झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना मंईयां सम्मान को लेकर नया अपडेट आया है. जिसमें बताया गया कि इस महीने योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर नहीं की जाएगी. राज्य सरकार मई के पहले सप्ताह में नौवीं और दसवीं किस्त को एक साथ भेजने की योजना बना रही है, जिससे लाभार्थियों को कुल ₹5000 मिलेंगे.
इस योजना के तहत, लगभग 53 लाख बेटियों और बहनों को राशि सीधे बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जा चुकी है. हालांकि, करीब 3 लाख लाभार्थियों का डेटा होल्ड पर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे होल्ड पर पड़े डेटा में त्रुटियों को जल्द से जल्द सुधारें ताकि उन लाभार्थियों के खातों में भी पैसे पहुंच सकें.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वर्तमान में विदेश दौरे पर हैं, जिसके कारण नौवीं किस्त का वितरण अभी तक नहीं किया जा सका है. माना जा रहा है कि दोनों किस्तें एक साथ भेजी जाएंगी, और विभाग जल्द ही इसकी आधिकारिक जानकारी प्रदान करेगा.
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।





