Ranchi: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। India Meteorological Department के रांची केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिलेगी। इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
झारखंड के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका है।
उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के अलावा उत्तर-पूर्वी हिस्सों जैसे देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी मौसम सक्रिय रहेगा। वहीं दक्षिणी जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा।
झारखंड में 1 से 5 मई तक ऐसा रहेगा मौसम
पूर्वानुमान के अनुसार 2 मई से 5 मई तक राज्य में मौसम का यही रुख बना रहेगा। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा।
अगर तापमान की बात करें तो राजधानी Ranchi में अधिकतम तापमान 38.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 18°C रहा, जो सामान्य से काफी कम है।
Jamshedpur में अधिकतम तापमान 37.5°C और न्यूनतम 21.8°C दर्ज हुआ। वहीं Daltonganj सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.7°C तक पहुंच गया। Bokaro और Chaibasa में भी तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
रात में राहत, सुबह का मौसम सुहावना
न्यूनतम तापमान में गिरावट से लोगों को खासकर रात और सुबह के समय राहत मिल रही है। लगभग सभी प्रमुख जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।
सावधानी बरतें की सलाह
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों का संकेत है। हालांकि दिन में गर्मी अभी भी बनी हुई है, लेकिन बीच-बीच में बारिश और तेज हवाएं राहत दे रही हैं।
लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, खासकर वज्रपात और तेज हवाओं के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









