Ranchi: देशभर में UGC-NET और NEET-UG से जुड़े परीक्षाओं में कथित अनियमितता के बाद NTA ने आगामी परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव शुरु कर दिया है। केन्द्र सरकार अब पुराने विशेषज्ञों को हटाकर ने विशेषज्ञों को को शामिल करने जा रही है। इसके साथ ही अब प्रश्नपत्रों की जांच के लिए चार स्तरीय व्यवस्था भी लागू कर सकती है।
सोमवार को शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता अहम बैठक हुई थी। जिसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा व्यवस्था में प्रस्तावित बदलावों की जानकारी दी। बैठक में परीक्षाओं के सुचारु संचालन और तय प्रोटोकॉल के सख्त पालन पर जोर दिया गया।
20 से 25 नए अधिकारी शामिल किए जाएंगे
मंत्रालय के मुताबिक, अगले दो से तीन सप्ताह में NTA में करीब 20 से 25 नए अधिकारी शामिल किए जाएंगे। इनमें मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO), मुख्य वित्त अधिकारी (CFO), मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (CISO) और टेस्ट सिक्योरिटी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। रिसर्च एंड डेवलपमेंट से जुड़े विशेषज्ञों को भी टीम में शामिल किया जाएगा।परिसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF के हाथों में सौंपने का प्रस्ताव
इसके साथ ही अब परीक्षा प्रक्रिया को लेकर भी सख्त हो गई है। परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए NTA के कार्यालयों को नए परिसरों में स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। इन परिसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF के हाथों में सौंपने का प्रस्ताव दिया गया है।सुरक्षित कमरों, एयर-गैप्ड सिस्टम में बदलाव किए जाएंगे
गोपनीय परीक्षा संचालन, सुरक्षित कमरों, एयर-गैप्ड सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा कराने से जुड़े प्रोटोकॉल में भी बदलाव किए जाएंगे। इन कदमों का उद्देश्य प्रश्नपत्र और परीक्षा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा मजबूत करना है। बताते चलें कि NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितता के बाद एक साथ 47 अधिकारियों को निकाल दिया गया था। इसके बाद से ही आगामी परीक्षों को लेकर केन्द्र सरकार और विभाग की ओर से सख्त कदम उठाने की कवायद शुरु हो गई थी।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video












