Ranchi : राजधानी रांची स्थित सीएम आवास में “ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन” और “जाहेरथान कमेटी” के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को ‘पारसी माहा’ और ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम का आमंत्रण दिया।
Read More-Jharkhand News: गिरिडीह में महिला पर हैवानियत, छेड़खानी का विरोध करने पर डाल दिया खौलता हुआ तेल
Hemant Soren को ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह का मिला निमंत्रण
बताते चलें कि जमशेदपुर के करनडीह (दिशोम जाहेर) में 22वें संथाली ‘पारसी माहा’ और ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन संथाली भाषा की अपनी लिपि ‘ओल चिकी’ के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
Read More-Jharkhand News: आशियाना टूटा पर उम्मीद नहीं! रिम्स अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिये ACB जांच के आदेश
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से आत्मीयता से मुलाकात की और इस आयोजन की महत्ता पर चर्चा की। इस अवसर पर रविंद्र नाथ मुर्मू और मानसिंह मांझी समेत कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। यह कार्यक्रम न केवल भाषा के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि झारखंड की जड़ों को मजबूत करने की एक बड़ी मुहिम भी है।













