Ranchi : झारखंड में अलग-अलग राज्य से एक दर्जन मुख्यमंत्री यहां डेरा डाले हुए हैं। एक दर्जन तो क्या दो दर्जन भी ले आएंगे फिर भी ये एक मुख्यमंत्री इनपर भारी पड़ेगा। सीएम हेमंत सोरेन ने आज घाटशिला में हुंकार भरते हुए विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Read More-Breaking News : घाटशिला उपचुनाव के लिए सोमेश सोरेन ने किया नामांकन, सीएम हेमंत रहे मौजूद
घाटशिला में इस बार वोट बंटने नहीं देंगे
दरअसल आज सीएम हेमंत सोरेन घाटशिला उपचुनाव के लिए जेएमएम प्रत्याशी सोमेश सोरेन के नामांकन में पहुंचे थे। इसी दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने विपक्ष पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने कहा कि घाटशिला में इस बार वोट बंटने नहीं देंगे। इस बार सोमेश सोरेन को भारी मतों से जिताना है।
Read More-‘लाल आतंक’ का सफाया! छत्तीसगढ़ में एक साथ 208 नक्सलियों का सबसे सरेंडर
यहां की जनता ही मुख्यमंत्री है
आगे सीएम ने कहा कि हमारे विपक्ष के लोग अलग-अलग राज्य से एक दर्जन मुख्यमंत्री के साथ यहां डेरा डाले हुए हैं पर फिर भी कोई बात नहीं है। हमारे विपक्षी एक दर्जन तो क्या दर्जन भी आ जाए तो उस पर अकेला यहां का मुख्यमंत्री भारी पड़ेगा क्योंकि यहां का मुख्यमंत्री हम नहीं हैं यहां का मुख्यमंत्री मैं नहीं बल्कि यहां की जनता है। ये जनता ही मेरी ताकत है। इसी ताकत के बदौलत हम फिरकापरस्त लोगों से लोहा लेते हैं।
सीएम ने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में विरोधी लोग जो-जो गोला फेंकेंगे उस गोले का हम लोग ऐसा छक्का छुड़ाएंगे कि जो जहां से आया है उससे भी दूर चले जाएंगे। इस बार इंडी गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।
Read More-प्यार या साज़िश! रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, पिता ने जताई हत्या की आशंका

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









