Giridih : कहते हैं “देर है अंधेर नहीं”- और यह कहावत एक बार फिर सही साबित हुई है। गिरिडीह पुलिस ने अपनी चौकसी, सूझबूझ और सटीक कार्रवाई से चिताखारो सीएससी सेंटर डकैती कांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया, गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।
Read More-एक झारखंडी सीएम सबपर भारी-घाटशिला में सीएम हेमंत सोरेन की हुंकार
छह अज्ञात अपराधकर्मियों ने हथियार के बल पर सीएससी सेंटर में की थी डकैती
घटना भरकट्टा ओपी क्षेत्र के ग्राम चिताखारो की है, जहां बीते 08 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे छह अज्ञात अपराधकर्मियों ने हथियार के बल पर सीएससी सेंटर में डकैती की थी। अपराधियों ने सेंटर संचालक के घर में घुसकर नकदी, लैपटॉप, मोबाइल, कैमरा और कीमती आभूषण लूट लिए थे।
Read More-Breaking News : घाटशिला उपचुनाव के लिए सोमेश सोरेन ने किया नामांकन, सीएम हेमंत रहे मौजूद
मामला दर्ज होने के बाद एसपी गिरिडीह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने लगातार छापेमारी, मोबाइल ट्रैकिंग और पुराने अपराधकर्मियों से पूछताछ कर केस की गुत्थी सुलझाई।
लूटे गए कई सामान बरामद
16 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर गांडेय थाना पुलिस के सहयोग से डहुआटांड़ गांव में छापेमारी की गई, जिसमें दो अपराधी-कारू कुमार वर्मा व रितेश यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर अपने साथियों मोहित मंडल और छोटू मंडल के नाम बताए।
Read More-‘लाल आतंक’ का सफाया! छत्तीसगढ़ में एक साथ 208 नक्सलियों का सबसे सरेंडर
बरामद सामान
- डकैती में लूटा गया मोबाइल (Realme 50A)
- दो कैमरे (वीडियो व फोटो)
- अपाचे मोटरसाइकिल (जेएच 15 एजे 6724)
जांच में सामने आया कि अपराधियों ने घटना से एक दिन पहले सेंटर की रेकी की थी। उन्हें सूचना थी कि संचालक के पास लगभग 10 लाख रुपये नकद हैं। इसके बाद छह अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे और पिस्टल के बल पर डकैती कर फरार हो गए।
कांड के उद्भेदन में शामिल अधिकारी
डीएसपी धनंजय राय, निरीक्षक अजय कुमार, भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह, बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह, तकनीकी शाखा के जोधन महतो सहित पुलिसकर्मी बिजली रविदास व बंटी कुमार शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
Read More-प्यार या साज़िश! रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, पिता ने जताई हत्या की आशंका
एसपी गिरिडीह ने कहा-“गिरिडीह पुलिस हर अपराधी को कानून के शिकंजे में लाएगी। हमारी टीम ने सूझबूझ और तत्परता से बेहतरीन कार्य किया है।” पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









