KhabarMantra: रांची जिला प्रशासन की जनशिकायत निवारण सेवा अबुआ साथी व्हाट्सएप सेवा (9430328080) के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की पहल पर इस सेवा के जरिए लोगों की शिकायतों पर तेज गति से कार्रवाई हो रही है, जिससे जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि मिली समय पर
सोनी देवी, पूजा कुमारी और कविता कुमारी ने अबुआ साथी पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि न मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के तुरंत बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए तीनों को तीन माह की राशि – कुल 7500 रुपये – एकमुश्त प्रदान की। लाभुकों ने इतनी जल्दी समाधान मिलने पर प्रशासन का आभार जताया और कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी तेज गति से उनकी समस्या का समाधान होगा।
स्ट्रीट लाइट की समस्या का त्वरित समाधान
पुंदाग गांधी चौक के निवासी शिव साहू ने अबुआ साथी के माध्यम से लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की शिकायत की थी। शिकायत के तुरंत बाद प्रशासन की टीम सक्रिय हुई और स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने संतोष जताते हुए कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इतनी जल्दी समाधान होगा।
इसी तरह करमटोली निवासी संदीप कुमार ने राम प्यारी ऑर्थो अस्पताल के पास खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पहले कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अबुआ साथी पर शिकायत करने के तुरंत बाद स्ट्रीट लाइट बना दी गई। उन्होंने कहा कि शिकायत इतनी जल्दी सुलझ गई कि याद भी नहीं रहा कि शिकायत कब की थी।
कचरा उठाव की समस्या हल हुई
जवाहर नगर रोड नंबर 3, सेल सिटी, वार्ड नंबर 36 निवासी सुभाष कुमार ने इलाके में लंबे समय से कचरा नहीं उठाए जाने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कचरे से दुर्गंध फैल रही थी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। शिकायत के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर कचरा उठवाया और नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।
‘अबुआ साथी’ सेवा के माध्यम से रांची जिला प्रशासन जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान कर रहा है। आमजन अब इस सेवा के जरिए अपनी समस्या साझा कर न सिर्फ समाधान पा रहे हैं बल्कि प्रशासन के प्रति उनका भरोसा भी बढ़ रहा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








