Technology : देश में अब डिजिटल बदलाव तेजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने इंडिया में बड़ा निवेश किया है। इसके साथ ही अब अमेजन (Amazon) भी भारत में बड़ी निवेश करने को तैयार है। अमेजन ने घोषणा की है कि आगामी 2030 तक कंपनी करीब 35 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने वाली है। ये राशि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और एक्सपोर्ट क्षमता बढ़ाने जैसी कामोें में आएगी।
Read More-Jharkhand News: बोकारो में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, दो बाइकों की भयंकर टक्कर में दो की मौत
यह घोषणा अमेजन के वार्षिक SMBhav समिट में हुई, जहां कंपनी ने छोटे व्यापारियों और MSMEs को AI टूल्स उपलब्ध कराने की अपनी रणनीति साझा की। अमेजन का कहना है कि आने वाले सालों में AI छोटे कारोबारियों के लिए वही बदलाव लाएगा, जिसने कभी ई-कॉमर्स को नया आकार दिया था।
Amazon 1.4 करोड़ छोटे बिजनेस को डिजिटल सपोर्ट का लक्ष्य
कंपनी का लक्ष्य है कि भारत के 1.4 करोड़ छोटे बिजनेस को डिजिटल सपोर्ट मिले और लाखों छात्रों को AI शिक्षा और करियर की दिशा दिखाई जाए। इसके अलावा अमेजन ने अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साथ साझेदारी कर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स में ग्लोबल मार्केट तक पहुंच आसान करने का संकल्प भी लिया है।
Read More-Jharkhand News: लिंक क्लिक करते ही उड़ जाता था डेटा, पुलिस ने पकड़े हाई-टेक ठग
अमेजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि भारत के डिजिटल भविष्य में कंपनी की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। 2030 तक अमेजन 10 लाख रोजगार सृजित करने और ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट को 80 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।













