LifeStyle News: अगर आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम एक बेहतरीन विकल्प है. इस योजना में अभी 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है और यह पूरी तरह टैक्स-फ्री है. आप अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर 15 वर्षों में एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. हालांकि, इस स्कीम से जुड़े कुछ जरूरी नियम हैं जिन्हें जानना आवश्यक है.
एक व्यक्ति एक ही बच्चे के नाम पर खोल सकता है PPF खाता
- एक व्यक्ति अपने नाम पर केवल एक PPF अकाउंट खोल सकता है.
- इसके अलावा, वह एक नाबालिग बच्चे के नाम पर भी एक खाता खोल सकता है.
- यदि किसी के दो बच्चे हैं, तो एक के नाम पर मां और दूसरे के नाम पर पिता अकाउंट खोल सकते हैं.
- एक ही बच्चे के लिए मां और पिता दोनों मिलकर अलग-अलग अकाउंट नहीं खोल सकते.
नाबालिग के खाते में जमा राशि की सीमा
- हर वित्तीय वर्ष में कम से कम ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख जमा किए जा सकते हैं.
- लेकिन अगर माता-पिता का खुद का PPF अकाउंट भी है, तो दोनों खातों को मिलाकर कुल सालाना निवेश सीमा ₹1.5 लाख ही रहेगी.
बच्चे के बालिग होने पर अधिकार
- जैसे ही बच्चा 18 साल का हो जाता है, उसका खाता माइनर से मेजर में बदल दिया जाता है.
- इसके बाद वह अपना खाता खुद संभाल सकता है और लेनदेन कर सकता है.
- खास परिस्थितियों में, जैसे उच्च शिक्षा या गंभीर बीमारी, में 5 साल बाद खाता बंद भी किया जा सकता है.
मैच्योरिटी और एक्सटेंशन की सुविधा
- PPF खाता 15 साल में मैच्योर होता है.
- मैच्योरिटी के बाद आप चाहे तो पूरा पैसा निकाल सकते हैं या इसे हर 5 साल में बढ़ा सकते हैं.
read more: अमरनाथ यात्रा रद्द! मौसम ने रोकी आस्था की राह, जानिए प्रशासन का प्लान
टैक्स छूट और सुरक्षा लाभ
- यह योजना EEE (Exempt-Exempt-Exempt) कैटेगरी में आती है, यानी:
- निवेश पर टैक्स छूट
- ब्याज पर टैक्स छूट
- परिपक्वता राशि पर टैक्स छूट
- साथ ही, PPF अकाउंट को कोर्ट या कर्ज से जुड़ी जब्ती से भी सुरक्षा मिलती है.
निवेश और रिटर्न का उदाहरण
- यदि आप हर महीने ₹1,000 निवेश करते हैं, तो 15 वर्षों में आपको करीब ₹3.18 लाख मिलेंगे.
- ₹2,000 महीने निवेश करने पर यह राशि लगभग ₹6.37 लाख हो जाएगी.
कौन खोल सकता है PPF अकाउंट?
- कोई भी भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस या बैंक में PPF खाता खोल सकता है.
- माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चे के नाम पर यह खाता खोल सकते हैं.













