Desk : भारत में 28 नवंबर से होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम हिस्सा नहीं लेगी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगी।
Read More-महागठबंधन अटक-लटक-झटक का गठबंधन, पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज
पाकिस्तान को पूल बी में भारत, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ रखा गया था
FIH ने बताया कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की सूचना दी है। फिलहाल यह तय नहीं है कि उनकी जगह कौन सी टीम खेलेगी।
Read More-सीएम हेमंत सोरेन से पंजाब के मंत्री डॉ० बलबीर सिंह और हरदीप सिंह मुंडियां ने की मुलाकात
बता दें कि पाकिस्तान को पूल बी में भारत, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ रखा गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमला और इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के कारण पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से मना किया है।
हॉकी एशिया कप पाकिस्तान ने नहीं लिया था हिस्सा
पाकिस्तान ने इससे पहले बिहार के राजगीर स्टेडियम में आयोजित हॉकी एशिया कप से भी भाग नहीं लिया था। इस टूर्नामेंट में उनकी जगह बांग्लादेश और कजाकिस्तान को जगह दी गई थी।
Read More-पत्नी ने साथ छोड़ा तो सास को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
बतातें चलें भारत ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती थी, लेकिन पुरस्कार वितरण के दौरान भारत ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था।
इस बार जूनियर वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का सामना नए विपक्षियों से होगा और देशभर के हॉकी प्रेमी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Read More-मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी अपडेट, अब एक साथ मिलेगा दो महीने का पैसा! जाने कैसे













