Palamu Murder: पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक मामूली विवाद में एक सब्जी विक्रेता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पांकी के गढ़गांव निवासी अब्दुल बारिक मियां (करीमन) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पूरा मामला पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के केल्हवा साप्ताहिक बाजार का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत एक मुर्गा दुकान से हुई। एक युवक मुर्गा खरीदने आया था, जहां दुकानदार से उसकी बहस हो गई।
Read More- Koderma News: पत्नी का चल रहा था अफेयर! बोरे में मिला शव, पति फरार-जांच में जुटी पुलिस
Palamu Murder: मुर्गा खरीदने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
बहस के बाद युवक तो वहां से भाग निकला, लेकिन गुस्साए दुकानदार और उसके साथियों ने युवक के गांव के ही सब्जी विक्रेता अब्दुल बारिक मियां को पकड़ लिया। बेकसूर अब्दुल के साथ आरोपियों ने इतनी बर्बरता से मारपीट की कि वह अधमरा हो गया।
Palamu Murder: इलाज के लिए रिम्स ले जाते समय तोड़ा दम
घायल अब्दुल को पहले पांकी स्वास्थ्य केंद्र और फिर एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था; रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।











