Ramgarh Accident: रामगढ़ में स्थित झारखंड इस्पात प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में इंडक्शन फर्नेस हादसे में 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मंत्री संजय प्रसाद यादव ने सख्त निर्देश दिया है।
Read More- Palamu Murder: मुर्गा खरीदने को लेकर हुआ विवाद, सब्जी विक्रेता की बेरहमी से हत्या
मामले की जानकारी मिलते ही संजय प्रसाद यादव ने तुरंत हाई लेवल जांच कमेटी बनाने का निर्देश दिया। अगले ही दिन मंत्री रांची पहुंचे और देवकमल अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Ramgarh Accident: मृतकों के परिजनों को 21-21 लाख रुपए का मुआवजा चेक सौंपा
इसके बाद मंत्री रामगढ़ जाकर मृतकों के परिजनों से मिले और उन्हें फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से 21-21 लाख रुपए का मुआवजा चेक सौंपा। साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भी आर्थिक सहायता दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
Read More- Koderma News: पत्नी का चल रहा था अफेयर! बोरे में मिला शव, पति फरार-जांच में जुटी पुलिस
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को पेंशन, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी सहायता दी जाए। उन्होंने साफ कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान ममता देवी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








