Gumla News: गुमला-रांची मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक भारी वाहन और तेज रफ्तार पिकअप में भयंकर टक्कर हुई है। घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Read More-Big Breaking : ईडी अफसर पर मारपीट के आरोप-सिटी डीएसपी केवी रमन fsl की टीम के साथ पहुंचे ED ऑफिस
Gumla News: तिलकुट बेचने के लिए रांची जा रहे थे लोग
मिली जानकारी के मुताबिक एक पिकअप वाहन में सवार होकर लोग तिलकुट बेचने के लिए रांची जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने पिकअप वाहन पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
Read More- तैयार हो जाइए! JAC बोर्ड 2026 की डेटशीट जारी, इस दिन से होगी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा
Gumla News: दो लोग गंभीर रुप से घायल, रिम्स रेफर
टक्कर के बाद कई लोगों के शव सड़क पर ही बिखरे पड़े थे। टक्कर के बाद मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
Read More- Breaking News : खत्म हुई खोजबीन, पुलिस ने अंश और अंशिका को परिजनों को सौंपा, ये निकले मास्टरमाइंड
आनन-फानन में पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं घायलो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे के बाद भारी वाहन का चालक फरार हो गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
Palamu में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व मुखिया को लगी गोली; जानिए क्या है मामला

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









