Palamu News: पलामू जिले के मेदिनीनगर में एक महिला ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या देने की कोशिश की। महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ शहर थाना क्षेत्र के शाहपुर कोयल पुल पर पहुंची और बच्चों को पुल पर ही छोड़कर नदी में छलांग लगा दिया। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताया जा रहा है।
Palamu News: पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या की कोशिश
मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या की कोशिश की। महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ पुल पर पहुंची और कुछ ही देर में उन्हें वहीं छोड़कर कोयल नदी में कूद गई। घटना के बाद पुल पर मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई।
महिला की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावागेठा गांव निवासी आरती देवी के रूप में हुई है। वह अपने डेढ़ साल और छह महीने के बच्चों के साथ पुल पर आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसने पहले बच्चों को सुरक्षित जगह पर बैठाया और अचानक नदी में छलांग लगा दी।
Palamu News: पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम
सौभाग्य से नदी में पानी कम होने के कारण उसकी जान बच गई, लेकिन गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों के मुताबिक, हाल ही में एक पारिवारिक समारोह से लौटने के बाद उसका पति से विवाद हो गया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के होश में आने के बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने की तैयारी में है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









