Dhanbad: भूली ओ पी परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक भूली ओ पी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर की अध्यक्षता में की गई। बैठक में शांति पूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। पूजा के दौरान भूली आने वाले श्रद्धालुओं को समस्या ना हो इसके लिए पूजा समिति और प्रशासन संयुक्त रूप से सहयोग करते हुए कार्य करेंगे।
शांति समिति सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के धनबाद जिलाध्यक्ष राजू प्रसाद हाड़ी ने कहा कि पर्व के दौरान शराब का सेवन सामान्य सी घटना है, कुछ अवसर पर शराब सेवन को संस्कृति का हिस्सा भी है। शराब को पूर्ण बंद नहीं किया जा सकता है। लेकिन हुड़दंगी युवक शराब सेवन के बाद किसी का लिहाज नहीं करते। जिसके कारण समस्या जटिल हो जाता है।
शांति समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान ब्लैक स्पॉट में रौशनी की व्यवस्था करने और महिला सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम करने की बात कही।
दूसरे को देख कर उत्साहित नहीं होना है- विश्वजीत ठाकुर
वहीं भूली ओ पी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने दुर्गा पूजा समिति को सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश को पूर्ण करने को कहा। ठाकुर ने कड़े शब्दों में कहा कि दूसरे को देख कर उत्साहित नहीं होना है कि उसने डीजे बजाया था तो हम भी बजायेंगे। दुर्गा पूजा में डीजे नहीं बजेगा का मतलब नहीं बजेगा।
बैठक में मुख्य रूप से सीता राणा, लक्ष्मी देवी, इम्तियाज अंसारी, अशोक यादव, ब्रजेश सिंह, प्रमोद कुमार पासवान, मिथलेश पासवान, आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन और मानस रंजन पाल ने संयुक्त रूप से किया।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







