Ranchi News: नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विरोध को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर बाहरी लोगों को बुलाकर सुनियोजित साजिश रची और झारखंड की शांति और विकास को बाधित करने का प्रयास किया।
डॉ. अंसारी ने कहा कि यह विरोध स्थानीय जनता का नहीं, बल्कि भाजपा द्वारा प्रायोजित था। विरोध के दौरान हुए पथराव में कई वरिष्ठ अधिकारी घायल हुए, जिसे मंत्री ने लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया।
“भाजपा विकास नहीं, विघटन चाहती है”
डॉ. अंसारी ने तीखा हमला करते हुए कहा “जनता अस्पताल चाहती है, भाजपा बीमारी चाहती है। भाजपा की राजनीति लोगों को भड़काने, झूठ फैलाने और विकास कार्यों को रोकने तक सीमित है।”
उन्होंने कहा कि जब झारखंड की जनता बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तरस रही है, तब भाजपा अस्पताल निर्माण का विरोध कर रही है, जो शर्मनाक और निंदनीय है।
read more- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर” पुस्तक का लोकार्पण
भाजपा के इतिहास पर उठाए सवाल
मंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह गुंडों का इस्तेमाल कर माहौल खराब करती है, और यह घटना भी उसी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा के इन षड्यंत्रों को पहचान चुकी है।
डॉ. अंसारी ने मुख्यमंत्री से तीन प्रमुख मांगें कीं
- इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए
- दोषियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए
- अशांति फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए
चंपई सोरेन से माफी की मांग
डॉ. अंसारी ने कहा कि भाजपा नेता चंपई सोरेन को इस साजिश और जनता के साथ विश्वासघात के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि “भाजपा चाहे जितनी बाधाएं खड़ी करे, झारखंड की जनता का सपना बेहतर स्वास्थ्य और विकास अब रुकने वाला नहीं है।”
read more- Breaking News: रिम्स-2 विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट












