National News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उनका संबोधन किस विषय पर केंद्रित होगा, लेकिन सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी कई अहम मुद्दों पर बात कर सकते हैं।
नई GST दरों पर देश को संबोधित कर सकते हैं PM मोदी
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि PM मोदी नई GST दरों पर देश को संबोधित कर सकते हैं। इसके साथ ही आगामी त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए वे स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की अपील कर सकते हैं। उन्होंने हाल ही में मणिपुर, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की यात्राओं के दौरान भी वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया था।
read more- Asia Cup 2025 India vs Pakistan: सुपर-4 की जंग आज, कौन बनाएगा फाइनल की राह?
H-1B वीजा एप्लिकेशन फीस में बढ़ोतरी पर दे सकते हैं प्रतिक्रिया
इसके अलावा, पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा H-1B वीजा एप्लिकेशन फीस में की गई बढ़ोतरी पर भी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। यह मुद्दा भारत के लाखों पेशेवरों के लिए अहम है, क्योंकि साल 2024 में ही 3 लाख से ज्यादा भारतीयों को यह वीजा जारी किया गया था।
read more- 22 सितंबर से नया GST सिस्टम लागू: जानिए क्या होगा सस्ता, क्या महंगा?
अब देशभर की नजरें शाम 5 बजे पीएम के संबोधन पर टिकी हैं, जिसमें कई संभावित आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बड़ा बयान आ सकता है।













