राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi murmu) आज एक दिवसीय झारखंड दौरे पर एयरफोर्स के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट आ गयी हैे, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मौजुद रहे। यहां से वो हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर किया गया है साथ ही एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। दौरे को मद्देनजर रखते हुए राजधानी रांची समेत जमशेदपुर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई हैं।












