Jharkhand: जामताड़ा (jamtara) जिले के नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पलास्थली स्थित बंद पड़े कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खदान की चाल अचानक धंसने से वहां खुदाई कर रहे करीब आठ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर मौजुद रही
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद पुलिस और सीआईएसएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में लग गई है। मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, अब तक दो लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया है, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि अन्य लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि चाल के अंदर गए सभी लोग पश्चिम बंगाल सीमा से सटे परिहारपुर, पलास्थली और कास्ता गांव के आसपास के निवासी हैं। प्रशासन की ओर से पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









