Jharkhand: नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 27 फरवरी को होने वाली मतगणना के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रत्याशियों और उनके अधिकृत एजेंटों की आवाजाही को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, बिनोद बिहारी महतो चौक से बेकारबाँध तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर आम वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह कदम मतगणना स्थल के आसपास भीड़ और संभावित जाम की स्थिति से बचने के उद्देश्य से उठाया गया है।
केवल मतगणना कार्य में तैनात पदाधिकारी, कर्मचारी, उम्मीदवार और उनके अधिकृत एजेंटों के वाहनों को ही इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। सभी अधिकृत वाहनों की पार्किंग राजकीय पॉलिटेक्निक के समीप निर्धारित मैदान में की गई है। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
स्थानीय निवासियों और प्रतिष्ठानों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। बेकारबाँध की ओर रहने वाले लोग उसी दिशा से प्रवेश कर सकेंगे, जबकि चौक की ओर निवास करने वालों को उसी तरफ से आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।
यह विशेष ट्रैफिक व्यवस्था 27 फरवरी को सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









