Ranchi News: रांची में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई अभियंताओं को नियमित प्रोन्नति और नई पदस्थापना दी है। विभाग की अधिसूचना संख्या 01/स्था०-01-106/2013 के अनुसार कुल आठ अधिकारियों को मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता पद पर प्रोन्नति दी गई है।
अधिसूचना के मुताबिक, अनिल प्रसाद, अधीक्षण अभियंता, को मुख्य अभियंता (असैनिक) के पद पर प्रोन्नत कर मुख्य अभियंता PMU, रांची में पदस्थापित किया गया है। उन्हें अभियंता प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
निरंजन कुमार को मुख्य अभियंता (असैनिक) बनाते हुए क्षेत्रीय मुख्य अभियंता, रांची प्रक्षेत्र में पदस्थापित किया गया है। वे अपने वर्तमान अतिरिक्त प्रभार जारी रखेंगे।
मो. रेयाज आलम को मुख्य अभियंता (CDO), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में पदस्थापित किया गया है।
शिशिर कुमार सोरेन को मुख्य अभियंता (मुख्यालय) के रूप में प्रोन्नत कर वहीं तैनात किया गया है।
अधीक्षण अभियंता स्तर पर— अनिल कुमार को अधीक्षण अभियंता (असैनिक) पद पर प्रोन्नत कर संयुक्त सचिव (प्रबंधन कोषांग), रांची बनाया गया है, साथ ही वे संयुक्त निदेशक (तकनीकी), SBM-G का प्रभार भी संभालेंगे।
अरविन्द कुमार मुर्मू को अधीक्षण अभियंता, धनबाद अंचल में पदस्थापित किया गया है, जबकि देवघर अंचल का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा।
अरविन्द कुमार जायसवाल को अधीक्षण अभियंता, जमशेदपुर अंचल में भेजा गया है।
रामाधीन प्रसाद को अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रोन्नत करते हुए मुख्य अभियंता (CDO) के प्रावैधिक सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।
विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी स्थानांतरण आदेश का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रोन्नत अधिकारियों को वित्तीय लाभ प्रभार ग्रहण करने की तिथि से देय होगा।













