Ranchi Flight News: झारखंड की राजधानी रांची आने वाली एक फ्लाइट को खराब मौसम के कारण कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1046 निर्धारित समय पर रांची एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी।
बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट बुधवार सुबह करीब 9:25 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी। हालांकि रांची पहुंचने के बाद विमान ने कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाए, लेकिन खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण पायलट को लैंडिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा।
Ranchi Flight News:सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विजिबिलिटी में सुधार नहीं होने के कारण पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को कोलकाता एयरपोर्ट डायवर्ट करने का फैसला लिया। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया।
Ranchi Flight News: यात्रियों को हुई परेशानी
फ्लाइट के डायवर्ट होने से यात्रियों को कुछ देर तक असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक मौसम सामान्य होने के बाद यात्रियों के लिए आगे की व्यवस्था की जाएगी।
Ranchi Flight News: रांची में मौसम का असर
बीते कुछ घंटों से रांची और आसपास के इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। धुंध और कम विजिबिलिटी के कारण हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









