मंगलवार, नवम्बर 17, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

झारखंड में धान बोनस बढ़ाकर 109 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव, 40 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य

खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए धान बोनस 84 से बढ़ाकर 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी। राज्य में 40 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, प्रस्ताव को अभी मंजूरी मिलनी बाकी।

अक्टूबर 26, 2026
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
झारखंड में धान बोनस बढ़ाकर 109 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव, 40 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य

झारखंड में धान बोनस बढ़ाकर 109 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव, 40 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~5 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: झारखंड सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में किसानों को धान पर मिलने वाला बोनस 84 रुपये से बढ़ाकर 109 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव तैयार किया है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल पर तैयार इस प्रस्ताव से किसानों को प्रति क्विंटल 25 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलने का अनुमान है। हालांकि, प्रस्ताव को अभी मंजूरी मिलनी बाकी है।

Table of Contents

Toggle
  • MSP के अतिरिक्त मिलेगा बोनस
    • जरूरत के हिसाब से तय हुआ खरीद लक्ष्य
  • कैबिनेट से मंजूरी लेने की तैयारी

राज्य सरकार ने इस खरीफ मौसम में 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए झारखंड के सभी 24 जिलों में जिला-वार अधिप्राप्ति की योजना बनाई गई है। सरकार का उद्देश्य किसानों को सरकारी खरीद व्यवस्था से जोड़ना और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • भूषण बाड़ा मामले में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, बंधु तिर्की और दीपक प्रकाश के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज
  • झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े की शुरुआत, 28 नवंबर को खेलगांव में होगा भव्य समापन
  • Breaking News: निशा भगत आत्महत्या केस में CBI ने दर्ज की FIR, लोगों पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

MSP के अतिरिक्त मिलेगा बोनस

खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए केंद्र सरकार ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। राज्य सरकार के प्रस्तावित 109 रुपये के बोनस को जोड़ने पर सामान्य धान की दर 2,550 रुपये और ग्रेड-ए धान की दर 2,570 रुपये प्रति क्विंटल होगी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

विभागीय आकलन के मुताबिक, 40 लाख क्विंटल धान की खरीद पर 109 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस भुगतान के लिए 43 करोड़ 60 लाख रुपये की जरूरत होगी। इस राशि की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव योजना प्राधिकृत समिति के समक्ष रखा गया है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

जरूरत के हिसाब से तय हुआ खरीद लक्ष्य

विभाग के अनुसार, केंद्र सरकार की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत 19.60 लाख क्विंटल और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के लिए 19,79,412 क्विंटल धान की जरूरत का आकलन किया गया है। कुल आवश्यकता 39,39,412 क्विंटल है। इसी आधार पर खरीद लक्ष्य को बढ़ाकर 40 लाख क्विंटल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

धान की खरीद झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के माध्यम से की जाएगी। इसमें रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, पलामू, हजारीबाग समेत सभी 24 जिलों को शामिल किया गया है।

कैबिनेट से मंजूरी लेने की तैयारी

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और उनकी आय बढ़ाने में मदद करना सरकार की प्राथमिकता है। उनके मुताबिक, बोनस बढ़ाने की पहल किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया कदम है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

विभागीय सचिव राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि धान की कटाई से पहले तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ही बोनस की बढ़ी हुई दर के अनुसार भुगतान का रास्ता साफ होगा। फिलहाल किसानों की नजर सरकार के अंतिम फैसले पर है।

 

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

निशा भगत केस में CBI का शिकंजा-ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के यहां से डिजिटल डिवाइस समेत दस्तावेज जब्त
रांची Ranchi

निशा भगत केस में CBI का शिकंजा-ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के यहां से डिजिटल डिवाइस समेत दस्तावेज जब्त

नवम्बर 17, 2026
निशा कुमारी भगत मौत मामले में रांची में CBI की जांच और छापेमारी
रांची Ranchi

निशा कुमारी भगत मौत केस में CBI एक्शन मोड में, आरोपियों के ठिकानों पर देर रात तक छापेमारी

नवम्बर 17, 2026
कोडरमा में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, छठ घाटों पर चेन छिनतई की फिराक में थे
कोडरमा Koderma

कोडरमा में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, छठ घाटों पर चेन छिनतई की फिराक में थे

नवम्बर 16, 2026
Next Post
Crowds of petitioners flocked to the Ranchi DC’s ‘Janata Darbar’ (public grievance hearing); 90% of the persons with disabilities (PwDs) in attendance received electric tricycles.

रांची DC के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 90% दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल

Gold Silver Price Today 26 October 2026, धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी के भाव में तेजी

धनतेरस से पहले सोने के भाव में गिरावट, चांदी की कीमत में उछाल; जानें लेटेस्ट रेट

निशा भगत केस में CBI का शिकंजा-ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के यहां से डिजिटल डिवाइस समेत दस्तावेज जब्त

निशा भगत केस में CBI का शिकंजा-ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के यहां से डिजिटल डिवाइस समेत दस्तावेज जब्त

नवम्बर 17, 2026

गोपाष्टमी 2026 आज: शाम 5:17 बजे खत्म होगी भद्रा, जानें गौपूजन का सही समय

शेयर बाजार में तेजी के बीच FII ने 7 दिन में खरीदे ₹31 हजार करोड़ के शेयर

निशा कुमारी भगत मौत केस में CBI एक्शन मोड में, आरोपियों के ठिकानों पर देर रात तक छापेमारी

झारखंड में 19 नवंबर से मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी! जानें 17 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

17 नवंबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ दिन, धन और करियर में मिलेंगे अवसर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts