मैथन/धनबाद: DAV स्कूल निरसा प्रबंधन द्वारा री एडमिशन एवं फीस बढ़ोतरी के विरोध में अभिभावकों का धरना गुरुवार को 31 वें दिन भी जारी रहा। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैया के कारण हम लोगों का आंदोलन जारी है। इस संबंध में जानकारी देते अभिभावकों ने कहा कि बुधवार को अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलकर स्कूल प्रबंधन द्वारा उनके निर्देशों के अनुपालन नहीं करने के संबंध में जानकारी दी थी। संयोग से उस वक्त DAV स्कूल निरसा के प्राचार्य भी वहां मौजूद थे। प्राचार्य ने डीएसई के समक्ष अभिभावकों से कहा था कि बच्चों को एक-दो दिन में पाठ्य पुस्तक उपलब्ध करवा दी जाएगी। परंतु गुरुवार को भी बच्चों को पाठ्य पुस्तक के उपलब्ध नहीं कराया गया। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों के धैर्य की परीक्षा ना लें।












