Railway Division Holiday List 2026: नव वर्ष 2026 की शुरुआत से पहले ही दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने अपने कर्मचारियों के लिए Holiday List जारी कर दिया है। डीआरएम तरुण हुरिया की सहमति से पर्सनल विभाग के सीनियर डीपीओ डॉ. ऋषभ सिन्हा द्वारा यह लिस्ट प्रकाशित की गई है। इसके तहत मंडल कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के साथ-साथ लाइन एंड फील्ड ऑफिस स्टाफ को पूरे वर्ष किन-किन अवसरों पर छुट्टियां मिलेंगी, इसका पूरा ब्यौरा दिया गया है।
रेलवे कर्मचारियों के लिए यह कैलेंडर इसलिए भी खास है क्योंकि 2026 में महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, महालया, महासप्तमी, लक्ष्मी पूजा, दीपावली और बिरसा जयंती जैसे कई प्रमुख पर्व शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं। ऐसे में कुछ त्योहारों पर अतिरिक्त अवकाश का लाभ नहीं मिल पाएगा।
यहां हम आपको Chakradharpur Railway Holiday List 2026 की पूरी जानकारी आसान भाषा में दे रहे हैं।
Read More: Maiyaan Samman Yojana का पोर्टल एक साल से बंद, 10 लाख से ज्यादा आवेदन लंबित
मंडल कार्यालय कर्मचारियों के क्लोज्ड हॉलिडे 2026
मंडल कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 में निम्नलिखित क्लोज्ड हॉलिडे घोषित किए गए हैं:
- मकर संक्रांति – 14 जनवरी, बुधवार
- गणतंत्र दिवस (NH) – 26 जनवरी, सोमवार
- माघे पर्व – 20 फरवरी, शुक्रवार
- होली – 04 मार्च, बुधवार
- रामनवमी – 27 मार्च, शुक्रवार
- महावीर जयंती – 31 मार्च, मंगलवार
- गुड फ्राइडे – 03 अप्रैल, शुक्रवार
- बकरीद – 28 मई, गुरुवार
- स्वतंत्रता दिवस (NH) – 15 अगस्त, शनिवार
- जन्माष्टमी – 19 अगस्त, शुक्रवार
- महात्मा गांधी जयंती (NH) – 02 अक्टूबर, शुक्रवार
- दुर्गा पूजा (महा नवमी) – 20 अक्टूबर, मंगलवार
- दुर्गा पूजा (महा दशमी) – 21 अक्टूबर, बुधवार
- गोवर्धन पूजा – 09 नवंबर, सोमवार
- छठ पूजा – 16 नवंबर, सोमवार
- गुरु नानक जयंती – 24 नवंबर, मंगलवार
- क्रिसमस – 25 दिसंबर, शुक्रवार
मंडल कार्यालय कर्मचारियों के रेस्ट्रिक्टेड (Restricted) हॉलिडे 2026
रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडे में से कर्मचारी अपनी सुविधा अनुसार कुछ छुट्टियां चुन सकते हैं:
- न्यू ईयर – 01 जनवरी, गुरुवार
- नेताजी जयंती व सरस्वती पूजा – 23 जनवरी, शुक्रवार
- शबे-ए-बारात – 04 फरवरी, बुधवार
- बा व बाहा पर्व – 13 मार्च, शुक्रवार
- रामनवमी – 27 मार्च, शुक्रवार
- मंगला उषा – 07 अप्रैल, मंगलवार
- मई दिवस – 01 मई, शुक्रवार
- सरहूल – 04 अप्रैल, सोमवार
- पंडित रघुनाथ मुरमु जयंती – 05 मई, मंगलवार
- मोहर्रम – 26 जून, शुक्रवार
- रथ यात्रा – 16 जुलाई, गुरुवार
- गुरु पूर्णिमा – 29 जुलाई, बुधवार
- नाग पंचमी – 17 अगस्त, सोमवार
- ईद-ए-मिलाद/ओनम – 26 अगस्त, बुधवार
- रक्षा बंधन – 28 अगस्त, शुक्रवार
- गणेश पूजा – 14 सितंबर, सोमवार
- नुवाखाई – 15 सितंबर, मंगलवार
- विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर, गुरुवार
- दुर्गा पूजा (अष्टमी) – 19 अक्टूबर, सोमवार
- करवा चौथ – 29 अक्टूबर, गुरुवार
- गोवर्धन पूजा – 25 अक्टूबर, मंगलवार
- ऑल सेंट्स डे – 02 नवंबर, सोमवार
- धनतेरस – 06 नवंबर, शुक्रवार
- भाई दूज – 11 नवंबर, सोमवार
- जगद्धात्री पूजा – 17 नवंबर, मंगलवार
- हजरत अली जयंती – 23 दिसंबर, बुधवार
- क्रिसमस ईव – 24 दिसंबर, गुरुवार
- न्यू ईयर ईव – 31 दिसंबर, गुरुवार
लाइन एंड फील्ड ऑफिस कर्मचारियों के क्लोज्ड Holiday List 2026
लाइन और फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के लिए जारी क्लोज्ड हॉलिडे इस प्रकार हैं:
- मकर संक्रांति – 14 जनवरी, बुधवार
- गणतंत्र दिवस (NH) – 26 जनवरी, सोमवार
- माघे पर्व – 20 फरवरी, शुक्रवार
- होली – 04 मार्च, बुधवार
- ईद-उल-फितर – 21 मार्च, शनिवार
- गुड फ्राइडे – 15 अप्रैल, शुक्रवार
- स्वतंत्रता दिवस (NH) – 15 अगस्त, शनिवार
- महात्मा गांधी जयंती (NH) – 02 अक्टूबर, मंगलवार
- दुर्गा पूजा (महा दशमी) – 21 अक्टूबर, मंगलवार
- काली पूजा – 09 नवंबर, सोमवार
- छठ पूजा – 16 नवंबर, सोमवार
- गुरु नानक जयंती – 24 नवंबर, मंगलवार
- क्रिसमस – 25 दिसंबर, शुक्रवार
कर्मचारियों के लिए क्या है खास?
रेल प्रशासन द्वारा जारी यह कैलेंडर कर्मचारियों को पहले से अपने पारिवारिक कार्यक्रम, यात्राएं और धार्मिक आयोजनों की योजना बनाने में मदद करेगा। साथ ही विभागीय कार्यों की प्लानिंग भी इसी आधार पर की जाएगी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार छुट्टियों में बदलाव संभव है, लेकिन फिलहाल पूरे वर्ष के लिए यही कैलेंडर मान्य रहेगा।
यदि आप चक्रधरपुर रेल मंडल में कार्यरत हैं, तो यह अवकाश सूची 2026 आपके लिए बेहद उपयोगी है। छुट्टियों की पूरी जानकारी समय पर मिलने से आप अपने काम और निजी जीवन में बेहतर संतुलन बना सकेंगे।












