Ranchi : झारखंड में इस बार छठ महापर्व में बारिश खलल डाल सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में मौसम फिर से सक्रिय होने वाला है।
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 29 और 30 अक्टूबर को राज्य के सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और सिंहभूम जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
29 और 30 अक्टूबर को बारिश की आशंका
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, 28 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को राज्यभर में व्यापक बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव का कारण दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का क्षेत्र है, जो चक्रवात में बदल सकता है।
Read More-सलमान खान का बयान बना बवाल! पाकिस्तान ने कर दिया ‘आतंकवादी’ घोषित, जाने क्या है पूरा मामला
आईएमडी की माने तो यह दबाव क्षेत्र 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवात का रूप ले सकता है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे मौसम में सुरक्षा के उपाय अपनाएं, निचले इलाकों में जोखिम वाले स्थानों से बचें और सरकारी अपडेट पर नजर रखें।
Read More-नहीं रहे टीवी के मशहूर अभिनेता सतीश शाह, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







